ज़ारा डार
Rules For Using Onlyfans: भारत में कई ऐसी मॉडल्स, जैसे पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा है जो ओनलीफैंस जैसे ऑनलाइन कंटेंट शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं. इस प्लेटफॉर्म पर लाखों सब्सक्राइबर्स भी है. लोग इनका कंटेंट देखने के लिए मंथली या ईयरली सब्सक्रिप्शन लेते हैं. ओनलीफैंस एडल्ट कंटेंट क्रिएटर्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें अन्य प्रकार का कंटेंट भी होता है.
ओनलीफैंस पर समान्य तौर पर एडल्ट कंटेंट क्रिएटर अपना अकाउंट बनाकर अपना कंटेंट शेयर करते हैं. हालांकि देखा जाए तो कुछ हॉलीवुड एक्ट्रेस भी ओनलीफैंस पर मौजूद है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर आई कि अमेरिका की एक PHD कर रही स्टूडेंट ने पीएचडी की पढ़ाई छोड़ ओनलीफैंस पर अकाउंट बनाकर कंटेंट शेयर करने का फैसला किया है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर क्या भारत में ऐसा करना गैरकानूनी है?
हाल ही में खबर आई कि अमेरिका की टेक्सास निवासी और पीएचडी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा, जारा डार, ने अपनी पढ़ाई छोड़कर ओनलीफैंस पर एडल्ट कंटेंट बनाने का निर्णय लिया. जारा का यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें 1.2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी. जारा ने बताया कि उन्होंने पीएचडी छोड़कर ओनलीफैंस पर फुल टाइम कंटेंट बनाने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी Credit Card का कर रहे हैं इस्तेमाल? तो हो जाएं सावधान, वरना ये छोटी सी चूक आप पर पड़ सकती है भारी
सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि जारा डार पाकिस्तानी हैं. इस पर उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मेरा नाम डार्सी है. मगर संक्षेप में मैं इसे डार कहती हूं. यही वजह है कि कई लोग मुझे पाकिस्तान की मशहूर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर जारा डार समझ बैठते हैं.
भारत में ओनलीफैंस जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करना कानूनी है, क्योंकि यह साइट देश में बैन नहीं है. हालांकि, भारतीय कानून के अनुसार एडल्ट कंटेंट बनाना अवैध है. भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294 के तहत अश्लील सामग्री बनाना या प्रकाशित करना दंडनीय अपराध है, जिसमें दोषी पाए जाने पर दो साल तक की जेल या 5000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. ऐसे में, भारत में ओनलीफैंस पर सक्रिय होने वाले क्रिएटर्स को कानून का पालन करना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…
Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…