Categories: खेल

सरफराज, जुरेल और यश ईरानी कप के लिए टेस्ट टीम से किए गए रिलीज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को ईरानी कप में भाग लेने के लिए कानपुर में चल रहे दूसरे टेस्ट की टीम से रिलीज कर दिया है. रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई के बीच खेला जाने वाला 2024/25 ईरानी कप का मैच 1 अक्टूबर को लखनऊ में शुरू होगा.

बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को कल (मंगलवार) लखनऊ में शुरू होने वाले ईरानी कप में भाग लेने के लिए भारत की टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है.”

सरफराज खान अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर के साथ खेलेंगे. मुंबई ईरानी कप में अपना 30वां मुकाबला खेलेगी और प्रतियोगिता के इतिहास में 14 जीत दर्ज कर चुकी है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में खेलेंगे जिसकी अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं.

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में साई सुदर्शन, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल, मुकेश कुमार, मानव सुथार, राहुल चाहर और खलील अहमद जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. इस टीम ने पिछले सीजन में सौराष्ट्र को 175 रनों से हराकर ईरानी कप जीता था. ईरानी कप मैच मूल रूप से मुंबई में होना था, लेकिन शहर में लंबे समय तक मानसून के कारण इसे लखनऊ में शिफ्ट कर दिया गया. ईरानी कप का प्रसारण सुबह 9:30 बजे से जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई: अजिंक्या रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोर, सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान, रॉयस्टन डायस.

रेस्ट ऑफ इंडिया: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ईशान किशन, मानव सुथार, सारांश जैन,प्रसिद्ध कृष्णा मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर.


ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने कानपुर टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago