इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट
Israel Hamas War : इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. युद्ध में अब तक 18 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. लाखों लोग बेघर हो चुके हैं. गाजा में इजरायली सेना लगातार बमबारी कर रही है. इसी बीच इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर योआव गैलांट ने कहा है कि हमास से लड़ाई तभी खत्म होगी, जब हमारा उद्देश्य पूरा हो जाएगा. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका ने जो अपील की है, उसपर विचार किया जा रहा है.
इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि अगर हम हमास पर ज्यादा दबाव बनाएंगे तो उनके कब्जे में बंधकों को छोड़ने के लिए होने वाली डील और भी अच्छी होगी. जब डील बेहतर होगी तो इजरायल उसपर विचार कर पाएगा. उन्होंने कहा कि इजरायली सैनिकों ने हमास के सबसे मजबूत गढ़ों को चारों ओर से घेर रखा है. सैकड़ों आतंकी अब तक आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इससे ये तो तय हो गया है कि हमास में हड़कंप मचा हुआ है.
गैलांट ने आगे कहा कि जो भी सरेंडर करेंगे उनकी जान को बख्श दिया जाएगा. सरेंडर करने वाले हमास लड़ाके एक से बढ़कर एक दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं. इनमें कई आतंकी ऐसे भी हैं जो 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले में शामिल थे. रक्षा मंत्री ने कहा कि हमास चीफ याहया सिनवर या किसी भी शीर्ष कमांडर का भी वही हश्र होगा, जो अन्य आतंकियों का हो रहा है. या तो वो लोग सरेंडर कर दें या फिर उन्हें ढूंढ कर मार दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Maharashtra: बढ़ सकती हैं संजय राउत की मुश्किलें, पीएम मोदी के खिलाफ सामना में लेख लिखने पर FIR दर्ज
इजरायल की खुफिया एजेंसी शिन बेत ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले महीने गाजा से 500 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों से पूछताछ की जा रही है. इनमें से कई आतंकी ऐसे हैं जिनको रिहायशी इलाकों से गिरफ्तार किया गया था. कुछ आतंकी स्कूलों में छिपे हुए थे. सेना ने जानकारी दी कि हमास के खिलाफ इस लड़ाई में अब तक 104 सैनिकों की मौत हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…