इजरायल हमास के बीच जारी है जंग
Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को सवा दो महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. अभी भी इसके खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इजरायली सेना लगातार गाजा पट्टी में बमबारी कर रही है. इसके अलावा उसके सैनिक जमीनी स्तर पर भी ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. इसी बीच इजरायली सेना ने गलती से अपने ही नागरिकों को गोली मार दी. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. इजरायली सेना हमास के लड़ाकों पर हमला कर रही थी. तभी उनको संदेह हुआ, कि उनको उनसे खतरा है, इसपर सैनिकों ने फायरिंग कर दी.
इजरायली नागरिकों की मौत से अब इजरायल में बवाल मच गया है. वहीं इस घटना पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शोक जाहिर करते हुए इसे दुखद करार दिया है. दूसरी ओर नाराज लोगों ने तेल अवीव में सेना के मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं इजरायली सेना ने कहा है कि अब गाजा को पहुचंने वाली मानवीय सहायता उसके इलाके से होकर जाएगी. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब फिलिस्तीनियों को पहुंचने वाली मदद इजरायल के रास्ते जाएगी.
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन मिशन ने कहा कि इजरायल को इस बात का तनिक भी डर नहीं है कि वो जो कर रहा है उसका अंजाम बुरा होगा. मिशन ने संयुक्त राष्ट्र से कहा कि इजरायल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि युद्ध विराम की मांग के बावजूद भी वह नियमों को तोड़कर हमले कर रहा है.
इस दौरान अमेरिकी एनएस जैक सुलिवन ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की. दोनों के बीच गाजा में भेजी जाने वाली मानवीय सहायता को बढ़ाए जाने पर भी चर्चा की.मुलाकात के दौरान आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाजा के हेल्थ सिस्टम के बर्बाद होने पर चिंता जताई है. जानकारी देते हुए बताया कि गाजा पट्टी में 36 अस्पताल कार्यरत थे. जिसमें से अब सिर्फ 11 अस्पताल ही काम कर रहे हैं. इन अस्पतालों में 50 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ डर और दबाव में काम कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…