मोहम्मद शमी और दीपक चाहर (सोर्स- बीसीसीआई)
Deepak Chahar Out From ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार 17 दिसंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज दीपक चाहर पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. पारिवारिक कारणों के चलते दीपक चाहर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है.
बता दें कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर की पिता की तबीयत कई दिनों से खराब है. जिसके चलते वह आगामी सीरीज में शामिल नहीं हो पाएंगे. चाहर ने बीसीसीआई को बताया है कि वह पारिवारिक चिकित्सा इमरजेंसी के चलते वनडे सीरीज में शामिल नहीं हो पाएंगे. बीसीसीआई के पुरूष चयन समिति ने उनकी अनुपस्थिति में आकाश दीप को टीम में जगह दी है.
वहीं वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 24 विकेट चटकाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. टेस्ट सीरीज में उनकी भागीदारी उनकी फिटनेस पर निर्भर थी, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने शमी को खेलने के लिए मंजूरी नहीं दी. ऐसे में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में नहीं दिखेंगे.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को बनाया कप्तान, लेंगे रोहित शर्मा की जगह
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप.
आकाश दीप घरेलू क्रिकेट में बंगाल से खेलते हैं. उन्होंने अब तक 25 फर्स्ट क्लाश मैच खेले हैं. वहीं 28 लिस्ट ए और 41 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम क्रमश: 90, 42 और 48 विकेट झटके हैं. अब उन्हें तेज गेंदबाज दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में जगह दी गई है.
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…