Israel Hamas War
Israel Hamas War: हमास के हमले के बाद इजरायल इस कदर भड़का है कि गाजा पट्टी को लगभग श्मशान बना दिया है. हमास के बंकरों को चुन-चुनकर तबाह किया जा रहा है. इजरायल की ओर से जारी बमबारी से गाजा पट्टी में रात में भी दिन का आभास होने लगा है. हमास के हमले और इजरायल के जवाबी कार्रवाई में अब-तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई इजरायली नागरिकों को हमास ने बंधक बना रखा है. अब विवाद में ईरान की भी एंट्री हो गई है. ईरान ने इजरायल को धमकी देते हुए कहा है कि अगर इजरायल ने गाजा पर अपने हमले नहीं रोके तो दूसरे मोर्चों पर युद्ध शुरू हो सकता है.
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने इस्लामिक और अरब देशों से इजरायल का मुकाबला करने में सहयोग करने का आह्वान किया है. ईरान से हमास का विनाश देखा नहीं जा रहा है. इजरायल की ओर से की जा रही बमबारी के बाद हमास के कम से कम 1,500 आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से वाहनों, हवाई और समुद्री मार्ग से सीमा पार कर ली है. जानकारी के मुताबिक, करीब 1,300 आतंकी मारे भी गए हैं. बता दें कि शनिवार 7 अक्टूबर की सुबह हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5000 रॉकेट दागे थे. इतना ही नहीं इजरायली कस्बों पर 5,000 रॉकेटों की बाढ़ की आड़ में सभी उम्र के 150 लोगों को बंधक भी बना लिया. इसके तुरंत बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा कर दी. जवाबी कार्रवाई के बाद से गाजा पट्टी में हर तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: एक्शन में इजरायल, हमास के बाद अब सीरिया पर दागे रॉकेट
दूसरी ओर ईरानी विदेश मंत्री लेबनान पहुंचकर हिज्बुल्ला से मुलाकात की है. हिज्बुल्ला और हमास के नेताओं ने लेबनान में ईरानी विदेश मंत्री का स्वागत किया है. ईरानी विदेश मंत्री लेबनान के बाद सीरिया जाने वाले थे. इससे पहले इजरायल ने गुरुवार को सीरिया में दमिश्क एयरपोर्ट पर भीषण हवाई हमला किया था. ईरानी विदेश मंत्री को अपना रास्ता बदलना पड़ा. ईरान इस्लामिक देशों को एकजुट होने के लिए कह रहा है. ईरान ने इजारयल को धमकी देते हुए कहा है कि अगर जल्द से जल्द गाजा पट्टी प+र हमला नहीं रोका तो युद्ध के और भी मोर्चे खुलेंगे.
इजरायल अब हमास को तबाह करने पर तुला है. गाजापट्टी से बाहर निकलने के रास्तों को बंद कर दिया गया है. राशन- पानी के साथ-साथ बिजली भी काट दी गई है. सैटेलाइट से गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर नजर रखी जा रही है. दूसरी ओर हमास का बर्बरता भी जारी है. इजरायल से पकड़े गए नागरिकों के साथ-साथ जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं. बच्चों को गोली मार रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…