देश

हर मुश्किल में दिया साथ, अब केंद्र सरकार के खिलाफ क्यों हो गई पटनायक की पार्टी BJD?

BJP VS BJD: मुश्किल से मुश्किल स्थिति में केंद्र सरकार का साथ देने वाले नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दे दी है. चाहे तीन तलाक बिल हो या यूसीसी या फिर दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा बिल. नवीन पटनायक ने हर मुश्किल स्थिति में केंद्र सरकार का साथ दिया है. सबसे हैरत की बात तो ये है कि हाल ही में ओडिशा दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मंच से बीजेडी और पटनायक की तारीफ भी की थी.

NDA में शामिल होने की लगाई जा रही थी अटकलें

अटकलें तो ये भी लगाई जा रही थी कि नवीन पटनायक की पार्टी जल्द ही NDA में शामिल होने जा रही है. माना जा रहा था कि बीजेडी के एनडीए में शामिल होने की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. पटनायक की पार्टी अपनी स्थापना के बाद से कई सालों तक एनडीए में रही है, इसलिए इसमें कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन अब ओडिशा की राजनीति बदली-बदली सी नजर आ रही है. पटनायक की पार्टी के नेताओं के तेवर अब तल्ख हो गए हैं. कहा जा रहा है ये सभ नेशनल हाईवे से जुड़ी परियोजनाओं में देरी की वजह से हुआ है. बीजेपी और बीजेडी के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इजराइल युद्ध पर बयान से उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई- सीएम योगी ने दिए आदेश

बीजेपी ने बीजेडी पर लगाया आरोप

दूसरी ओर बीजेपी का कहना है कि बीजेडी नेशनल हाईवे परियोजनाओं को लेकर सहयोग नहीं कर रही है, जिसकी वजह से परियोजनाओं में देर हो रही है. वहीं बीजेडी ने जल्द से जल्द परियोजना के कार्य पूरा नहीं कराने पर प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है.

बता दें कि राज्य में राजनीति इस लिए भी उफान पर है कि साल 2024 में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के भी चुनाव होने हैं. बीजेपी ने अपने कई नेताओं को राज्य में एक्टिव कर दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर धर्मेंद्र प्रधान तक, बीजेपी के कई बड़े नेता काफी समय से सूबे में एक्टिव हैं. धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से ही आते हैं. उन्होंने हाल ही में एक एक्स पोस्ट में ओडिशा में लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की जानकारी दी. इसके बाद ही बीजेडी ने प्रदर्शन की चेतावनी दी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

5 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

28 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

37 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

38 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

53 minutes ago