दुनिया

ईरान के पलटवार में एक भारतीय की मौत की खबर, UAE के अबू धाबी में इमारत धंसने से गई जान

Israel Iran conflict UAE Indian death: इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान पर आकस्मिक ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ यानी पहले हमला बोल दिया है, जिससे मिडिल ईस्ट में हालात एकदम से नाजुक और खतरनाक हो गए हैं. इजरायली हमले के बाद अब ईरान ने बदले में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से जबरदस्त पलटवार कर दिया है. इस बीच यूएई में एक भारतीय के मारे जाने की खबर निकल करके सामने आ रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उसकी जान ईरान के हमले में गई है.

रॉयटर्स के मुताबिक UAE की राजधानी अबू धाबी में ईरान की ओर से दागी गई मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया, लेकिन इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर डिफेंस सिस्टम ने हमले को रोक दिया, हालांकि मलबा गिरने से व्यक्ति की जान चली गई. ईरान के जवाबी हमलों के बाद खाड़ी देशों में खतरा बढ़ गया है और कई जगहों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

भारतीयों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

इस्राइल में वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए विशेष सलाह जारी की है. दूतावास ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी भारतीय बहुत ही सावधानी बरतें और हर पल सतर्क रहें. क्षेत्र में जारी तनावपूर्ण माहौल के कारण भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की है कि वे इस्राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे सभी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि नागरिकों को बिना आवश्यकता के बाहर न निकलें और हमेशा आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें.

मिडिल ईस्ट में हवाई सेवाएं ठप

मिडिल ईस्ट में बढ़ते हमलों के बीच दुबई के मरीना इलाके के पास जोरदार धमाके की आवाज गूंजी। स्थिति बिगड़ने से पूरे क्षेत्र में हवाई अड्डे प्रभावित हो गए और कई बड़ी एयरलाइंस ने उड़ानें रोक दीं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि एयर इंडिया, एयर फ्रांस, लुफ्थांसा, कतर एयरवेज, टर्किश एयरलाइंस, ओमान एयर, नॉर्वेजियन समेत कई कंपनियों ने इजरायल, ईरान, इराक, लेबनान, यूएई, कतर और आसपास के देशों के लिए फ्लाइट्स रद्द या स्थगित कर दीं.

कई देशों के एयरस्पेस बंद हो चुके हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदल गए। पूरे इलाके में हवाई यातायात लगभग ठप पड़ गया है. यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों और लंबे समय का इंतजार करना पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है.

यह भी पढ़ें: बदला हुआ शुरू..! ईरान ने एक साथ 8 देशों पर किया हमला, इजरायल पर दागी 70 मिसाइलें

बहरीन में मिसाइल हमले के बाद अफरा-तफरी

ईरान के मिसाइल हमलों के बाद बहरीन में दहशत का माहौल बन गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले की खबर फैलते ही लोग घबराकर सड़कों पर भागते हुए दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाए जाने के बाद पूरे इलाके में सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया. खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है और लगातार हमलों की आशंका जताई जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

12 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

17 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

34 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

47 minutes ago