Bharat Express DD Free Dish

बदला हुआ शुरू..! ईरान ने एक साथ 8 देशों पर किया हमला, इजरायल पर दागी 70 मिसाइलें

इजरायल की कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी हमला करते हुए इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बहरीन और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया, क्षेत्र में हाई अलर्ट…

Iran missile attack on Israel: ईरान ने इजरायल के हमले पर आक्रामक जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, पहली लहर में इजरायल की ओर लगभग 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह ईरान की ओर से अब तक का सबसे बड़ा पलटवार साबित हो सकता है. ईरान के पलटवार के बाद इजरायल में उच्चस्तरीय अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि ईरान ने इजरायल ही नहीं बल्कि बहरीन, कतर, कुवैत और UAE समेत मिडल ईस्ट के 8 देशों पर एक साथ हमला बोल दिया है. वहीं संघर्ष बढ़त देख सभी नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.

हमले का व्यापक दायरा

खबरें हैं कि ईरान ने इजरायल के साथ-साथ बहरीन, कतर , कुवैत और UAE समेत मिडल ईस्ट के 8 देशों पर एक साथ हमला ठोंक दिया है. इजरायल की सेना ने पुष्टि की है कि ईरान से दागी गई मिसाइलें इस्राइल की तरफ बढ़ रही थीं, जिससे देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे. आयरन डोम सिस्टम मिसाइलों को रोकने में जुटा है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे और हमलों की पूरी आशंका बनी हुई है. पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है और स्थिति तेजी से बिगड़ रही है.

इजरायल ने क्या प्रतिक्रिया दी?

इजरायल ने देशभर में रक्षा प्रणाली को पूर्ण सक्रिय कर दिया है. इजरायली सेना ने कहा कि खतरे को रोकने और जहां आवश्यक हो वहां उसे नष्ट करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. अभी चल रहे हमले से किसी नुकसान या किसी के हताहत होने के बारे में तुरंत कोई खबर नहीं है. इजरायल ने ईरान के हमलों को ‘गंभीर खतरा’ बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

संबंधित खबर: Israel Attack On Iran: अमेरिका कहता रह गया, इजरायल ने कर दिया ईरान पर हमला: रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

अमेरिकी सैन्य अड्डों को बनाया निशाना

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ईरान ने इस्राइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई का जवाब देना शुरू कर दिया है. ईरान ने बहरीन और कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है. इसी के साथ इस्राइल पर भी बैलिस्टिक मिसाइल से भीषण हमले शुरू कर दिए हैं. अरब सागर में अमेरिकी नौसेना की उन्नत हथियारों के साथ तैनाती ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है. परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन ठोस नतीजा सामने नहीं आया है.

क्या छिड़ जाएगा क्षेत्रीय युद्ध ?

यह हमला दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है. अमेरिका ने पहले ही ईरान को चेतावनी दी थी कि परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल विकास पर रोक लगानी होगी. अब देखना होगा कि ईरान इस हमले का जवाब कैसे देता है. दोनों पक्षों से सैन्य कार्रवाई तेज होने की आशंका जताई जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिलसिला जारी रह सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read