Categories: दुनिया

इजरायली सेना ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किए, तेहरान में सुनी गई विस्फोटों की आवाज

Israel Iran War: इजरायल ने शनिवार को सुबह-सुबह ईरान में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जो इजरायली अधिकारियों के अनुसार, 1 अक्टूबर को ईरान द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में थे. ईरान में हुए नुकसान के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. इजरायली सेना ने कहा कि यह हमला “सटीक सैन्य ठिकानों पर किया गया है.” हालांकि ज्यादा जानकारी नहीं दी गई.

इजरायली सेना के बयान में कहा गया, “7 अक्टूबर से ईरान और उसके सहयोगी लगातार इजरायल पर सात अलग-अलग मोर्चों से हमले कर रहे हैं, जिनमें ईरान की धरती से किए गए सीधे हमले भी शामिल हैं. हर स्वतंत्र देश की तरह, इजरायल का भी अधिकार और कर्तव्य है कि वह इसका जवाब दे.”

तेहरान में सुनाई दी विस्फोटों की आवाज

ईरानी राजधानी तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, और सरकारी मीडिया ने बताया कि यह आवाजें शहर के आसपास हवाई सुरक्षा प्रणाली से भी आ सकती हैं.

इस बीच, सीरिया में भी राज्य मीडिया ने बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने वहां “दुश्मन के लक्ष्यों” को निशाना बनाया है.

गाजा पट्टी में जारी इजरायल-हमास युद्ध के दौरान ईरान ने इजरायल पर दो बार बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए हैं, जो 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए थे. इजरायल ने लेबनान पर भी एक जमीनी हमला किया है.

कब हुआ हमला?

यह हमला तब हुआ जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मध्य पूर्व का दौरा करके वापस लौटे, जहां उन्होंने और अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने इजरायल को चेतावनी दी थी कि वह ऐसा कोई कदम न उठाए जिससे इस क्षेत्र में संघर्ष और बढ़े और ईरान में परमाणु स्थलों को निशाना न बनाया जाए.

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता शॉन सेवेट ने एक बयान में कहा कि “हम समझते हैं कि इजरायल ईरान में सैन्य ठिकानों पर निशाना बनाकर हमले कर रहा है,” और रिपोर्टरों को अधिक जानकारी के लिए इजरायली सरकार से संपर्क करने के लिए कहा है.

आईएएनएस

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago