बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और वांछित गिरफ्तार.
Baba Siddique Murder Case: पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. मुंबई पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इस मर्डर में वांछित एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.पकड़े जाने वाले व्यक्ति का नाम सुजीत सुशील सिंह है, जो मुंबई का निवासी है.
इस मामले की जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है. इस संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई निवासी सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो बाबा सिद्दीकी के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में वांछित था.”
“सुजीत पर आरोप है कि उसने इस हत्या की साजिश में सहयोग दिया था. हत्या की योजना के बारे में उसे पहले से ही जानकारी थी, जो कि एक अन्य आरोपी, नितिन गौतम सपरे ने उसे दी थी. सुजीत ने इस साजिश में जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं. अब सुजीत को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जो आगे की जांच करेगी. पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ने आपसी सहयोग से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. यह नागरिकों की सुरक्षा और न्याय के प्रति हमारे अटूट समर्पण को दर्शाता है, जो राज्यों के बीच सुरक्षा को और भी मजबूत बनाता है.”
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में तीन लोगों ने 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी. एनसीपी नेता पर हमला उस वक्त किया गया था, जब वे अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास थे. उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है. इस मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इसी सिलसिले में बुधवार को भी महाराष्ट्र से पुणे से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
इन तीन लोगों की पहचान शिवणे के निवासी रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), उत्तम नगर निवासी करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) के रूप में हुई थी.
इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक शख्स को हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमित उर्फ नाथी बताया जा रहा है, जो कलायत के बाता गांव का निवासी है। अमित पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…