दुनिया

Japan Earthquake: जापान में लगे भूकंप के 21 खतरनाक झटके, प्रधानमंत्री ने सावधानी के लिए जारी किया बयान

Japan Earthquake: जापान के इशिकावा प्रांत में भूकंप के बेहद तेज़ झटके महसूस किए गए, जिसके बाद समुद्र में उठी सुनामी की लहरों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है. जापान में सोमवार शाम आए पहले भीषण भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.6 मापी गई, वहीं इसके बाद एक और तेज़ भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 5.0 थी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में 7 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर देश में सुनामी जारी की जाती है.हालांकि इस बार यह चेतावनी काफी गंभीर थी, जहां स्थानीय प्रशासन ने लोगों ने घर को खाली करके सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई थी.

जापान के मौसम कार्यालय के अनुसार देशभर में सुनामी की चेतावनी के बाद 4.0 से अधिक तीव्रता वाले 21 भूकंप आए हैं. इस भूकंप के बाद वहां समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें भी उठती दिखी. जापानी समाचार चैनल एनएचके के अनुसार, इशिकावा में वाजिमा शहर के तट पर 1 मीटर से अधिक ऊंची लहरें टकराईं. जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के अनुसार, सुनामी की चेतावनी के बाद 5 मीटर तक की लहरों की आशंका के कारण लोगों से तटीय क्षेत्रों को जल्दी से छोड़ने और इमारतों के शीर्ष या ऊंची भूमि पर जाने का आग्रह किया गया था.

यह भी पढ़ें-Pakistan: “अत्याचारी शासन से कराएंगे आजाद”, New year पर पाक आर्मी चीफ आमिस मुनीर ने कश्मीर को लेकर उगला जहर

इस भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के मद्देनजर जापान के कई जगहों पर ट्रेन सेवा रोक दी गई है. लोगों को तटीय क्षेत्रों से तुरंत हटने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह सुनामी अनुमान से ज्यादा घातक हो सकती है और ऐसे में लोग अगले आदेश तक सुरक्षित जगह न छोड़ें, और ज्यादा से ज्यादा खुले स्थानों पर ही रहे.

यह भी पढ़ें-“पाकिस्तान को हिंदुओं ने बनाया, हम इस काबिल नहीं थे कि इसे बना सकें”, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पाक के पूर्व चीफ जस्टिस का बयान

जापान में आए इस खतरनाक भूकंप को लेकर रूस ने भी सुदूर पूर्व में स्थित सखालिन द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है. वहीं जापान में आई इस त्रासदी के बीच प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने उत्तर कोरिया और रूस के सुदूर पूर्व के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

40 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

46 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

59 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago