फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. अब कार्यक्रम को चंद दिन ही रह गए हैं. तो दूसरी ओर राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश भर के वीवीआईपी को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं. तो वहीं न्योता को लेकर भी यूपी में सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दल लगातार भाजपा पर धर्म का राजनीतिकरण किए जाने का आरोप लगा रहे हैं. बता दें कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) का नाम शामिल है. फिलहाल अभी तक इन नेताओं की ओर से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
इसी बीच इस बात की जानकारी सामने आई है कि, कांग्रेस के इन तीन नेताओं को किसने निमंत्रण भेजा है. इस सम्बंध में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि, कांग्रेस के इन तीनों नेताओं को निमंत्रण देने कौन गया था. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, जो भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आएगा उसका पूरा सम्मान किया जाएगा और सम्मान के साथ स्थान दिया जाएगा. इसी के साथ ही आलोक कुमार ने भाजपा पर राम के नाम पर राजनीति करने के लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया और कहा कि, “अगर राजनीति होती तो हम विपक्ष के नेता को न्योता क्यों देते. हमने कांग्रेस संसदीय समिति की अध्यक्ष होने के नाते सोनिया गांधी को निमंत्रण दिया है. उन्होंने आगे कहा कि, “अगर राजनीति करनी होती तो उन्हें क्यों देते और मैंने ये बार-बार कहा है कि अगर वो आएंगे तो हम सम्मान से उनको स्थान देंगे उनका स्वागत करेंगे. हमने बाक़ी प्रमुख दलों के अध्यक्षों को भी बुलाया है. ये कार्यक्रम में पूरे देश का स्वागत है.”
ये भी पढ़ें- “मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग”, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले लालू-राबड़ी के आवास के बाहर लगा पोस्टर
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता अधीर रंजन को निमंत्रण देने कौन गया था, के सवाल पर विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि, वह “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास तो मैं स्वयं ही गया था और अधीर रंजन चौधरी के पास भी विश्व हिन्दू परिषद और ट्रस्ट के लोग गए थे.” इसी के साथ उन्होंने बताया कि, श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने सोनिया गांधी के पास जाकर उन्हें निमंत्रण दिया था. आलोक कुमार ने आगे कहा कि, “हमने विपक्ष के नेता को जब निमंत्रण दिया है तो प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने पर क्या आपत्ति हो सकती है. ”
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…