Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Bullet Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बुलेट ट्रेन में सवार हुए जापानी पीएम शिगेरू इशिबा, भारतीय ड्राइवरों से भी की बातचीत

PM Modi Bullet Train: पीएम मोदी अभी जापान दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने जापान दौरे के दूसरे दिन जापानी प्रधानमंत्री संग बुलेट ट्रेन की सवारी की. इसकी पहली झलक सामने आ गई है.

PM Modi Bullet Train

PM Modi Bullet Train:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं. उनका यह दौरा भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज यानी शनिवार को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन की सवारी की.

सेंडाई तक की यात्रा

जापान दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंडाई शहर तक गए. दोनों नेता ट्रेन के अंदर साथ बैठे नजर आए. इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे. इसकी पहली झलक सामने आने के बाद यह यात्रा चर्चा में है.

भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से भी की मुलाकात

पीएम मोदी ने इस मौके पर उन भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से भी मुलाकात की, जो इस समय जापान में पूर्वी जापान रेलवे कंपनी (JR East) के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं. जब पीएम मोदी ट्रेन यात्रा के लिए पहुंचे, तो सभी भारतीय ड्राइवर कतार में खड़े होकर उनका स्वागत कर रहे थे. मोदी ने उनसे बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की जापान से धमाकेदार डील, डोनाल्ड ट्रंप को पढ़ने चाहिए 21 बड़े समझौते

जापानी पीएम ने साझा की तस्वीरें

जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस यात्रा की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई की यात्रा. कल रात से जारी रखते हुए मैं आपके साथ कार में रहूंगा.” उन्होंने नई अल्फा-एक्स ट्रेन (ALFA-X Train) का भी अवलोकन किया. जेआर ईस्ट के अध्यक्ष ने उन्हें ट्रेन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दीं.

दौरे का आखिरी दिन

शनिवार को हुई यह यात्रा पीएम मोदी के जापान दौरे का अहम हिस्सा रही. आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे एससीओ समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन रवाना होंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital