दुनिया

क्या अमेरिका में भी परिवारवाद हावी है? डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपने समधी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने से पहले ही अपनी कैबिनेट के अहम सदस्य चुन लिए हैं. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों के लिए अपने करीबी लोगों को नियुक्त किया है. इस बीच, एक नई खबर के अनुसार, ट्रंप ने अरब और मध्य पूर्व मामलों के लिए अपने समधी मसाद बोलस को वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है.

अमेरिकी व्यापारी हैं मसाद

मसाद बोलस, जो लेबनान मूल के अमेरिकी व्यापारी हैं, ट्रंप की बेटी टिफनी के ससुर हैं. कहा जाता है कि ट्रंप के चुनावी प्रचार के दौरान मसाद ने अरब मूल के मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की थी. वे 2020 में मिशिगन राज्य में ट्रंप की जीत के पीछे एक प्रमुख कारण रहे, जहां बाइडेन ने पहले जीत हासिल की थी. मसाद ने इस राज्य में अरब अमेरिकी समुदाय के बीच कई बैठकें आयोजित की, जिसके परिणामस्वरूप ट्रंप को वहां जीत मिली.

बेटी के ससुर हैं मसाद बोलस

मसाद का जन्म लेबनान में हुआ था, लेकिन वे अपने परिवार के साथ अमेरिका के टेक्सास राज्य में बस गए थे. उन्होंने ह्यूस्टन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और अमेरिकी नागरिकता हासिल की. मसाद के बेटे माइकल और ट्रंप की बेटी टिफनी की मुलाकात मायकोनोस में एक क्लब में हुई थी, जहां दोनों की सगाई के बाद 2022 में शादी हुई.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति की कुर्सी छोड़ने से पहले Joe Biden का बड़ा फैसला, बेटे को सभी आरोपों से किया बरी, लगे थे ये गंभीर आरोप

यह दूसरा अवसर है जब ट्रंप ने अपने परिवार के सदस्य को कैबिनेट में जगह दी है. इससे पहले, उन्होंने अपने दामाद जेयर्ड कुश्नर के पिता, रियल एस्टेट व्यवसायी चार्ल्स कुश्नर को फ्रांस में अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गोवर्धन पूजा पर पीएम मोदी का अनूठा रूप! गायों को दुलारते और चारा खिलाते हुए तस्वीरें हुईं जमकर वायरल

PM Narendra Modi: गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायों की सेवा…

4 minutes ago

SIR पर घमासान! सीएम योगी के खुलासे से मची खलबली, पूछा- आखिर कहां गायब हो गए लाखों वोटर्स?

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की सियासत में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो…

36 minutes ago

मेरठ में पूर्व डीजीपी के भाई के घर चोरी, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

Meerut Police Encounter: मेरठ में डीआईजी कार्यालय के सामने से लाखों के सामान और नकदी…

49 minutes ago

राम मंदिर, निषादराज और PDA…;अयोध्या में बीजेपी के विकास मॉडल पर अखिलेश का तीखा हमला

Akhilesh Yadav:अखिलेश यादव ने अयोध्या के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है. राम मंदिर की…

1 hour ago

‘अगले 100 साल तक TMC सत्ता में…’, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर कर दी आरोपों की बौछार

Suvendu Adhikari Attacks TMC: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि…

1 hour ago

‘युद्ध खत्म, अब और नहीं!’ ट्रंप के दो टूक जवाब से टेंशन में नेतन्याहू, सत्ता बचाने के लिए चल रहे खतरनाक दांव

Middle East News: इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता बचाने की जद्दोजहद में रोज…

1 hour ago