अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के बेटे हंटर बाइडेन (Hunter Biden) ने संघीय टैक्स मामले में आरोपों को स्वीकार कर लिया है. यह एक आश्चर्यजनक कदम है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से कुछ सप्ताह पहले लिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, हंटर ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अपने परिवार को मुकदमे में सार्वजनिक रूप से अपमानित होने से बचाने के लिए ऐसा किया है.
हंटर बाइडेन पर लॉस एंजिल्स के संघीय न्यायालय में आपराधिक आरोपों पर मुकदमा चलाया जाना था, जिसमें उन पर 1.4 मिलियन डॉलर का टैक्स नहीं चुकाने तथा नशीली दवाओं, यौनकर्मियों और विलासिता की वस्तुओं पर अत्यधिक खर्च करने का आरोप था. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी नौ आरोपों में दोष स्वीकार कर लिया.
गुरुवार (5 सितंबर) को लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में मुकदमा शुरू होने पर हंटर बाइडेन के वकील एब्बे लोवेल ने कहा कि उनके मुवक्किल अब अपने आपको निर्दोष कहने के बजाय दोषी ठहराने की पेशकश कर रहे हैं.
हंटर बाइडेन ने कुछ शर्तों के साथ दोषी ठहराने की पेशकश की. वह खुद को निर्दोष मानते रहेंगे, लेकिन अदालत में उनके खिलाफ सबूत इतने मजबूत हैं कि उन्हें लगता है कि मुकदमे में उन्हें दोषी ठहराया जा सकता है, इसलिए वह दोषी ठहराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ने देंगे.
अभियोजक लियो वाइज ने हंटर द्वारा मांगी गईं विशेष शर्तों का विरोध करते हुए अदालत से कहा कि वह निर्दोष नहीं हैं, दोषी हैं. न्यायाधीश मार्क स्कार्सी ने कहा कि अभियोजक की सहमति के बिना भी अदालत हंटर बाइडेन को दोषी ठहराने की पेशकश को स्वीकार कर सकती है.
उन्होंने हंटर बाइडेन को बताया कि उन्हें 17 साल तक की जेल और 4,50,000 डॉलर तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने 16 दिसंबर को सजा सुनाने की तारीख तय की. आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जाने वाले प्रतिवादी आमतौर पर अभियोजन पक्ष के साथ पहले से ही एक समझौता कर लेते हैं, ताकि मुकदमे से बचने के बदले में कम सजा मिल सके.
हंटर के आरोप स्वीकार किए जाने के बाद चुनाव अभियान के चरम पर होने वाले सप्ताह भर चलने वाले मुकदमे की संभावना समाप्त हो गई है. मतदाता 5 नवंबर को डेमोक्रेट उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चुनाव करेंगे. जो बाइडेन ने जुलाई में अपने साथी डेमोक्रेट्स के दबाव में फिर से चुनाव लड़ने का अपना दावा छोड़ दिया था.
हंटर बिडेन नशीली दवाओं और शराब की लत से अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं. अभियोग के अनुसार, उन पर 2016 से 2019 तक टैक्स का भुगतान करने में विफल रहने का आरोप है, जबकि उन्होंने ‘ड्रग्स, एस्कॉर्ट्स और गर्लफ्रेंड्स, लक्जरी होटल और किराये की संपत्तियों, विदेशी कारों, कपड़ों और व्यक्तिगत प्रकृति की अन्य वस्तुओं पर’ भारी रकम खर्च की है.
हंटर को जून में अवैध बंदूक खरीद के आरोप में दोषी ठहराया गया था. उन्होंने दस्तावेजों में झूठ बोला था कि वह उस समय नशे के आदी नहीं थे, जबकि वास्तव में वह नशे के आदी थे. अब उन्हें अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने का इंतजार है.
हथियार का मामला टैक्स ट्रायल से जुड़ा हुआ है, क्योंकि अभियोजकों ने हंटर के साथ एक समझौता किया था कि अगर वह मामूली टैक्स अपराध के लिए दोषी ठहराए जाते हैं, तो हथियार का मामला बंद कर दिया जाएगा, लेकिन यह मामला तब उलझ गया जब बंदूक मामले में न्यायाधीश ने डील को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…