देश

‘बेटी कहती थी मुझे पैसों की जरूरत नहीं, चाहती हूं ज्यादा मरीजों को ठीक करूं’, कोलकाता रेप पीड़िता की मां का यह पत्र पढ़कर हो जाएंगे भावुक

Kolkata News: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की महिला डॉक्‍टर से रेप के बाद हत्‍या का मामला देशभर में चर्चा में है. वहां पिछले महीने 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्‍टर से दरिंदगी के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई थी, इस घटना के बाद से बंगाल में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं.

इस बीच शिक्षक दिवस के मौके पर उस ट्रेनी डॉक्‍टर युवती की मां का एक पत्र सामने आया है. उस पत्र में मां ने अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग की है. मां ने अपनी बेटी की अधूरी ख्वाहिश के बारे में भी बताया और बेटी के मेडिकल कॉलेज के सभी शिक्षकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ से भी एक प्रार्थना की.

पत्र में ऐसे छलका मृतका की मां का दर्द

कोलकाता कांड की पीड़िता की मां ने बंगाली भाषा में पत्र लिखा. जिसका हिंदी अनुवाद इस प्रकार है- ‘मैं गरीब मृतका की मां हूं…आज शिक्षक दिवस पर मैं अपनी बेटी की तरफ से उसके सभी शिक्षकों को नमन करती हूं. बचपन से ही उसका सपना डॉक्टर बनने का था. उस सपने के पीछे आप ही प्रेरक शक्ति थे.”

पीड़िता की मां ने भावनात्मक पत्र लिखा

5 सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर पीड़िता की मां ने बेटी को पढ़ाने वाले शिक्षकों की सराहना की, उन्‍होंने पत्र में लिखा, “हम उसके अभिभावक के रूप में उसके साथ रहे हैं, उसने खुद भी बहुत मेहनत की. लेकिन मुझे लगता है, क्योंकि उसे आप जैसे अच्छे शिक्षक मिले, इसलिए वह डॉक्टर बनने का अपना ख्वाब पूरा कर पाई.”

मृतका की मां ने आगे लिखा, “फिर डिग्री की बात आई, मेरी बेटी कहती थी, ‘मां मुझे पैसे की जरूरत नहीं है, बस अपने नाम के आगे ढेर सारी डिग्रियां चाहिए और मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को ठीक करूं.”

‘बेटी का गोल्ड मेडलिस्ट बनने का सपना अधूरा रह गया’

मां ने घटना के दिन का जिक्र करते हुए आगे कहा, “उस दिन भी जब वह (बेटी) घर से बाहर गई थी, तब भी उसने अस्पताल में कई मरीजों की सेवा की थी. ड्यूटी के दौरान हैवानों ने उसकी हत्या कर दी और उसके ख्वाबों का बेरहमी से गला घोंट दिया गया. उस रात लिखा गया एमडी में गोल्ड मेडलिस्ट बनने का सपना आज भी अधूरा है. इस जघन्य घटना के बाद भी अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों द्वारा सारे सबूत मिटाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी.”

‘अच्छे लोगों की चुप्पी अपराधियों के हौसले बुलंद करती है’

पत्र के आखिरी हिस्से में मां ने लिखा, “एक मां होने के नाते मेरा आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सभी शिक्षकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ से निवेदन है कि अगर आपके पास कोई जानकारी और सबूत है तो कृपया उसे सामने लाएं क्योंकि मुझे लगता है कि कुछ अच्छे लोगों की चुप्पी अपराधियों के हौसले बुलंद करती है. मेडिकल समाज और आम लोगों के आंदोलन के साथ खड़े होने के मैसेज के साथ और शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को नमन करते हुए, बच्ची को इंसाफ दिलाने की उम्मीद के साथ.”

यह भी पढ़िए: कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के 6 ठिकानों पर ED का छापा

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

29 minutes ago

शेयर बाजार में JIO की शानदार एंट्री की तैयारी; लिस्टिंग के साथ भारत की टॉप-3 कंपनियों में होगी शामिल

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…

46 minutes ago

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago