अमेरिका की एक अदालत ने Johnson & Johnson कंपनी को एक व्यक्ति को 15 मिलियन डॉलर यानी करीबन 126 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया. कनेक्टिकट के इवान प्लॉटकिन (Evan Plotkin) नाम के व्यक्ति ने कंपनी पर 2021 में मुकदमा दायर किया था. उनका आरोप है कि दशकों तक कंपनी के पाउडर का उपयोग करने पर उसे मिसोथेलमिया नामक एक दुर्लभ कैंसर हुआ है. वादी ने आरोप है कि वह जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर को सूंघने से बीमार हो गया था.
मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए फेयरफील्ड काउंटी, कनेक्टिकट सुपीरियर कोर्ट की जूरी ने यह भी पाया कि कंपनी को अतिरिक्त दंडात्मक हर्जाना देना चाहिए, जिसका निर्धारण बाद में मामले की देखरेख करने वाले न्यायाधीश द्वारा किया जाएगा.
याचिकाकर्ता के वकील बेन ब्रैली ने कहा, “इवान प्लॉटकिन और उनकी ट्रायल टीम इस बात से खुश है कि जूरी ने एक बार फिर जॉनसन एंड जॉनसन को बेबी पाउडर उत्पाद की मार्केटिंग और बिक्री के लिए जवाबदेह ठहराने का फैसला किया है, हम इस बारे में आश्वस्त थे कि इसमें एस्बेस्टस है.”
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के लीगल मामलों के वर्लड वाइड वाइस प्रेजिडेंट एरिक हास ने एक बयान में कहा कि कंपनी ट्रायल जज के “गलत” फैसलों के खिलाफ अपील करेगी, जिसने जूरी को मामले के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों को सुनने से रोक दिया. एरिक ने कहा, “उन तथ्यों से पता चलता है कि यह फैसला दशकों के स्वतंत्र वैज्ञानिक मूल्यांकनों के साथ बेमेल है, जो साबित करते हैं कि पाउडर सुरक्षित है, इसमें एस्बेस्टस नहीं है और यह कैंसर का कारण नहीं बनता है.”
मंगलवार का अदालत का फैसला ऐसे समय में आया है जब जॉनसन एंड जॉनसन लगभग 9 बिलियन डॉलर के दिवालियापन समझौते के माध्यम से 62,000 से अधिक लोगों के दावों का समाधान करना चाहता है, जिनका कहना है कि उन्हें पाउडर के कारण ओवैरियन और अन्य स्त्री रोग संबंधी कैंसर हुआ है.
कंपनी के खिलाफ सभी मुकदमों में वादी का कहना है कि जॉनसन एंड जॉनसन के पाउडर उत्पाद, जैसे उसके प्रतिष्ठित बेबी पाउडर में एस्बेस्टस मिला हुआ था, जो एक कैंसरकारी पदार्थ है, जिसे मेसोथेलियोमा और अन्य कैंसर का कारण माना जाता है. जॉनसन एंड जॉनसन ने 2020 में अमेरिकी बाजार से अपने टैल्क-आधारित पाउडर उत्पादों को वापस ले लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…