दुनिया

Elon Musk On Trudeau: “फ्रीडम ऑफ स्पीच को दबाने की कोशिश कर रहे ट्रुडो” एलन मस्क का कनाडाई पीएम पर हमला

स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने ने कनाडा पीएम जस्टिन ट्रुडो पर फ्रीडम ऑफ स्पीच को दबाने का आरोप लगाते हुए सरकार की जमकर आलोचना की और खरी-खोटी सुनाई. एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” ट्रुडो कनाडा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं. शर्मनाक है.” एलन मस्क का ये बयान हाल ही में कनाडा सरकार की तरफ से जारी किए गए एक आदेश के बाद आया है. जिसमें ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को सरकार के साथ औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन करने को अनिवार्य कर दिया है.

इसलिए ट्रुडो से नाराज हैं एलन मस्क

जस्टिन ट्रुडो से एलन मस्क इसलिए नाराज हैं क्योंकि हाल ही में कनाडा सरकार ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि देश में किसी भी तरह की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शुरू करने से पहले कंपनियों को इसके बारे में सरकार को पूरी जानकारी देनी होगी. इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को अपनी सारी गतिविधियों के बारे में भी बताना होगा. 1 करोड़ डॉलर सालाना कमाने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को 28 नवंबर 2023 तक हर हाल में रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा. मस्क ने एक पत्रकार की पोस्ट पर जवाब देते हुए ये लिखा है.

ट्रुडो पर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले के आरोप लग चुके हैं

इससे पहले भी जस्टिन ट्रुडो सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले के आरोप लग चुके हैं. फरवरी, 2022 में कनाडा के इतिहास में पहली बार इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल किया गया. वैक्सीन की अनिवार्यता को लेकर ट्रक ड्राइवरों के विरोध को दबाने की कोशिश की गई. इस दौरान सरकार को ज्यादा शक्तियां दी गई थीं.

यह भी पढ़ें- MP Election: सीएम फेस के ऐलान से BJP-CONGRESS को फायदा या नुकसान? जानिए सर्वे में क्या बोली जनता

देश की आतंरिक संमस्याओं से जूझ रहे हैं ट्रुडो

गौरतलब है कि जस्टिन ट्रुडो देश की आतंरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं. देश में बढ़ती महंगाई और रहन-सहन के बढ़ते खर्चों को लेकर लगातार विपक्ष आलोचना कर रहा है. वहीं खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगााया था. जिसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है. ट्रुडो के इस बयान पर विपक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई थी. वहीं कनाडाई संसद में पूर्व नाजी सैनिक को सम्मानित किए जाने को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ था. जिसके बाद ट्रुडो ने संसद की तरफ से माफी मांगी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago