देश

Rajasthan: पीएम मोदी ने चितौड़गढ़ में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, 7200 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Rajasthan: पीएम मोदी ने आज राजस्थान चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना किया. जिसके बाद वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में अपनी सार्वजनिक रैली के स्थल पर एकत्रित लोगों का अभिवादन किया. वहीं पीएम मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया. वहीं पीएम मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के आग्रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आज हमारे प्रेरणास्रोत बापू (महात्मा गांधी) और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती है. कल 1 अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया. बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे. बीते 9 वर्षों में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है.”

मिलेंगे रोजगार के अवसर

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में PM मोदी ने कहा, “आज चित्तौड़गढ़ में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है. गैस आधारित अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का अभियान चल रहा है. इससे उद्योगों का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.”

चित्तौड़गढ़ में PM मोदी ने कहा, “राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है. हमनें राजस्थान में एक्सप्रेस वे, हाइवे और रेलवे जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस किया है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हैं.

कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को किया तबाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ” 5 साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है. मैं बहुत दुखी मन से कहता हूं कि जब अपराध, दंगे, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान टॉप पर आता है. मैं बहुत दुख के साथ आपने पूछता हूं कि क्या 5 साल पहले आपने इसलिए राजस्थान को वोट दिया था?”

अशोक गहलोत सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे

वहीं उन्होंने आगे कहा कि “यहां अशोक गहलोत सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी. जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में व्यस्त रहे. कांग्रेस ने राजस्थान को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी. यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा. मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सजा दिलाई जाएगी.”

कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “CM अशोक गहलोत को पता है कि कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. खुद गहलोत जी को भरोसा है कि वो जा रहे हैं और इसीलिए उन्होंने पहले ही भाजपा को बधाई दे दी है. उनकी गुजारिश है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनकी योजनाएं बंद न की जाएं. मैं सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि राजस्थान में भाजपा सत्ता में आएगी.”

इसे भी पढ़ें: MP Election: सीएम फेस के ऐलान से BJP-CONGRESS को फायदा या नुकसान? जानिए सर्वे में क्या बोली जनता

हर गरीब को पक्की छत, पक्का घर दिया जाएगा- PM मोदी

वहीं राजस्थान में पीएम मोदी ने कहा कि “आज मैं राजस्थान के हर गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को गारंटी दे रहा हूं कि हर गरीब को पक्की छत, पक्का घर दिया जाएगा. हमने राजस्थान के लाखों लोगों को पाइप से पानी पहुंचाने की गारंटी दी है. आज एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना करता है, दोनों राज्यों में लड़ाई होती है लेकिन ये मेरी गारंटी थी कि अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है और राजस्थान को जरूरत है तो राजस्थान को भी मिलेगा. आज बिना किसी विवाद के राजस्थान के कई गांव, जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago