दुनिया

कार एक्सीडेंट में मारा गया अंडरग्राउंड खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अमेरिका में हुआ हादसा, SJF नाम से चला रहा था मूवमेंट

Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के मुताबिक अमेरिका के हाईवे 101 पर पन्नू का एक्सीडेंट हुआ. हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SJF) के बैनर तले अमेरिका में बैठकर पन्नू लंबे समय से खालिस्तानी आंदोलन चला रहा था और भारत के खिलाफ सिखों को उकसाने की कोशिश करता रहता था. वहीं हाल के महीनों में कई खालिस्तानी आतंकियों के मारे जाने के बाद से वह डरकर अंडरग्राउंड हो गया था.

इसके पहले, कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. निज्जर एनआईए के वॉन्टेंड आतंकियों की सूची में शामिल था.

वहीं पिछले महीने जून में खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के एक अस्पताल में मौत हो गई थी. जांच एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, खांडा पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था. अवतार सिंह को आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. खांडा ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था.

ये भी पढ़ें: खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की मौत, लंदन में भारतीय दूतावास पर हमले का था मुख्य आरोपी

इसके अलावा, मई के महीने में अलगाववादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ को पाकिस्तान के लाहौर के सनफ्लावर सोसाइटी जौहर टाउन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लाहौर स्थित अपने घर के पास जब पंजवड़ टहल रहा था, उसी वक्त बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. मोस्ट वॉन्टेड ख़ालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह के खिलाफ भारत में हत्या और हथियारों की तस्करी समेत कई मामले दर्ज थे. इस हमले में परमजीत सिंह के दो बॉडीगार्ड भी मारे गए थे.

अंडरग्राउंड था पन्नू

पन्नू पिछले कुछ समय से अंडरग्राउंड था. पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पन्नू को इस बात का डर सता रहा था कि उसकी भी हत्या हो सकती है. इसी डर से वह अंडरग्राउंड हो गया था. लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

13 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

27 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago