UP News: दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की परिकल्पना को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अलग-अलग दौरे पर हैं. ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 7 जुलाई को उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. साफ है कि पूर्वांचल से उत्तर प्रदेश को बड़ा संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जाने का काम किया जाएगा. 7 जुलाई को गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. साथ ही गोरखपुर से ही वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा. गोरखपुर दौरे के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी में 12 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देंगे.
7 और 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 राज्यों के 5 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे, जिसमें कि यूपी के गोरखपुर और वाराणसी के अलावा प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के रायपुर तेलंगाना के वारंगल और राजस्थान के बीकानेर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जहां पर बड़े स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे. ऐसे में गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे, जिसके बाद गोरखपुर में ही तीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी जाएगी.
वाराणसी में 18000 करोड़ की योजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां शिलान्यास करेंगे. वहीं 10000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तीन रेलवे ओवरब्रिज , बीएचयू से बना 10 मंजिल अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास सहित अन्य सड़कों की मरम्मत जैसे कार्य शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…