दुनिया

पहली बार बेटी संग नजर आए किम जोंग, मिसाइल परीक्षण के वक्त पत्नी भी रहीं मौजूद

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong un) के निजी जिंदगी से जुड़ी कम बातें ही सामने आती हैं. किंम के इतने दुश्मन हैं कि वो बेहद गुप्त जीवन व्यतीत करते हैं. किम जोंग के परिवार के सदस्यों के बारे में दुनिया बहुत कम ही जानती है. किंम जोंग के बाद उनकी छोटी बहन किम यो-जोंग कभी-कभार मीडिया के सामने आती हैं. किंम जोंग खुद शुक्रवार को अपनी बेटी को दुनिया के सामने लाए. किम उसे अपने साथ सैन्य हथियार दिखाने के लिए लेकर आए थे.

बेटी को दिखाया सैन्य हथियार

नार्थ कोरिया के सरकारी चैनल KCNA ने किम जोंग उन (Kim Jong un) के साथ उनकी बेटी की तस्वीर को पूरी दुनिया को दिखाया. तस्वीर में किम जोंग अपनी बेटी को सैन्य हथियार दिखा रहे हैं. इस दौरान बेटी भी अपने पिता का हाथ पकड़ हुए है.

सफेद कपड़े में दिखी बेटी

मीडिया रिपोर्स के अनुसार, उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया. इस दौरान किम (Kim Jong un) की बेटी भी उनके साथ मौजूद रही. जिसके बारे में पहले कभी सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि केसीएनए ने उस लड़की का नाम नहीं लिया, जो तस्वीरों में एक सफेद बड़े कोट में अपने पिता के साथ मिसाइल को देखते हुए नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें : पोलैंड में गिरी मिसाइल हो सकती है यूक्रेन की- रूस पर लग रहे आरोपों के बीच बोले नाटो प्रमुख

किम के हैं 3 बच्चे

किम जोंग की पत्नी का नाम री सोल है. दोनों ने कब शादी की, ये किसी को नहीं पता है. साल 2012 में ही री सोल प्रेग्नेंट हुई थीं. 2018 में नॉर्थ कोरिया ने उन्हें प्रथम महिला का सम्मान दिया था. इससे पहले उन्हें सिर्फ कॉमरेड कहकर बुलाया जाता था. उत्तर कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक किम के 3 बच्चे हैं.

रोडमैन ने बताया बेटी का नाम

अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने कहा कि किम की जू ऐ नाम की एक बेटी है. नॉर्थ कोरिया यात्रा के बाद रोडमैन ने एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने किम और उनके परिवार के साथ समय बिताया और बच्चे को गोद में लिया था.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

38 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

54 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

3 hours ago