दुनिया

Zscaler CEO Jai Chaudhary: ‘मुश्किलों के पहाड़ से टकराकर लिखी कामयाबी की इबारत’ जानिए कौन हैं अमेरिका के सबसे अमीर भारतीय जय चौधरी

Zscaler CEO Jai Chaudhary: खम ठोक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पांव उखड़…, ये लाइनें हैं महान कवि रामधारी सिंह दिनकर की. ये पंक्तियां आज के समय में भारतीय-अमेरिकी अरबपति जय चौधरी पर एकदम सटीक बैठती हैं. गरीबी और किस्मत को कोसकर पूरी जिंदगी उसी गरीबी के दलदल में पूरा जीवन गुजारने वालों के लिए जय चौधरी किसी मिसाल से कम नहीं हैं. आज जय चौधरी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, जिन्होंने मेहनत, जुनून और पहाड़ जैसे हौसले से कामयाबी की इबारत लिख दी. तो आइये हम आपको बताते हैं, कैसे एक बेहद ही गरीब घर का लड़का आज दुनिया के सबसे अमीर देश में सफलता के सर्वोच्च शिखर पर अपने नाम का परचम लहरा रहा है. भारतीय-अमेरिकी अरबपति जय चौधरी, जो प्रसिद्ध क्लाउड सुरक्षा कंपनी Zsclaer चलाते हैं.

हिमाचल प्रदेश में हुआ जन्म

बता दें कि जय चौधरी का जन्म हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव पनोह में 26 अगस्त 1958 को हुआ था. जय चौधरी का परिवार बेहद ही साधारण और गरीब था. बुनियादी सुविधाओं का ऐसा टोटा था कि घर में बिजली-पानी का नामोनिशान नहीं था, लेकिन उन्होंने इन समस्याओं को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया. आगे बढ़ने की चाह और जुनून के साथ इतिहास लिखने की तैयारी में जुटे रहे.

बीएचयू से इलेक्ट्रॉनिक्स में की इंजीनियरिंग

जय चौधरी की प्रारंभिक पढ़ाई गांव में ही हुई. उसके बाद उन्होंने शहर का रुख किया. इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत के जरिए आईआईटी की परीक्षा पास कर ली. जिसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दाखिला लिया. वहां उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर की पढ़ाई की.

हावर्ड से की मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद जय चौधरी आगे की पढ़ाई के लिए सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी चले गए. वहां पर उन्होंने एमएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए हावर्ड बिजनेस स्कूल का रुख किया.

यह भी पढ़ें- अडानी-अंबानी की साझेदारी भारत के आर्थिक पुनर्जागरण को कैसे दे सकती है गति

91,721 करोड़ रुपये के मालिक हैं जय चौधरी

जय चौधरी पढ़ाई पूरी करने के बाद सिक्योरआईटी और सिफरट्रस्ट लॉन्च किया जिसने उनकी सफलता की नींव रखी. इसके बाद उन्होंने एयर डिफेंस और कोर हार्बर जैसे कारोबार को शुरू किया. बाद में इन सभी स्टार्ट अप्स को Accuired कर लिया गया. आज जय चौधरी अमेरिका के सबसे अमीर भारतीय हैं, जिनकी कुल संपत्ति 91721 करोड़ रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

23 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

25 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

42 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

54 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago