हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
एमडीएमके (MDMK) के संस्थापक वाइको
भारत-श्रीलंका के बीच समंदर में मौजूद कच्चाथीवू द्वीप को लेकर इंडिया-एनडीए गठबंधन दलों में आरोप-प्रत्यारोप तेज होता रहा है. रविवार को कच्चाथीवू द्वीप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था. जिसके बाद भाजपा—कांग्रेस में जुबानी तकरार शुरू हो गई. अब इस मुद्दे पर एमडीएमके (MDMK) के संस्थापक वाइको का बयान आया है.
तमिलनाडु की सियासी पार्टी एमडीएमके (MDMK) के संस्थापक वाइको ने कच्चाथीवू द्वीप के मुद्दे पर कांग्रेस पर करारा हमला किया. वाइको ने आज कहा, “उस समय कांग्रेस ने हर मोर्चे पर तमिलनाडु को धोखा दिया.” उनका इशारा इंदिरा के उस फैसले की ओर था, जब श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ तत्कालीन कांग्रेस सरकार की कच्चाथीवू द्वीप की डील हुई थी.
वाइको, जिनका पूरा नाम वैयापुरी गोपालसामी है, वे तमिलनाडु से संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा के सदस्य हैं. वे मारुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के संस्थापक और महासचिव हैं, जो मुख्य रूप से तमिलनाडु में का एक सक्रिय राजनीतिक दल है.
वाइको से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने भारत के रामेश्वरम के पास मौजूद कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया था. पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा— कांग्रेस की हरकतों से हर भारतीय नाराज है और आमजन ने अब यह तय कर लिया है कि कांग्रेस पर भरोसा नहीं किया जा सकता. पीएम मोदी ने कच्चाथीवू पर एक RTI रिपोर्ट का हवाला देकर सोशल मीडिया पर यह बात कही.
यह भी पढ़िए: मुक्केबाज विजेंद्र सिंह की नया सियासी ‘रिंग’, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए; करेंगे चुनावी प्रचार
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…