खेल

IPL 2024, DC vs KKR: विशाखापट्टनम में ऐतिहासिक टारगेट देने के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची केकेआर

IPL 2024, DC vs KKR: आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला विशाखापट्टनम के वाइजैग स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 106 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 272 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई.

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का स्कोरकार्ड

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
पृथ्वी शॉ 10 वैभव अरोड़ा 21-1
मिचेल मार्श 00 मिचेल स्टार्क 26-2
अभिषेक पोरेल 00 वैभव अरोड़ा 27-3
डेविड वॉर्नर 18 मिचेल स्टार्क 33-4
ऋषभ पंत 55 वरुण चक्रवर्ती 126-5
अक्षर पटेल 00 वरुण चक्रवर्ती 126-6
ट्रिस्टन स्टब्स 54 वरुण चक्रवर्ती 159-7
सुमित कुमार 7 सुनील नरेन 159-7
रसिख सलाम 1 वैभव अरोड़ा 161-9
एनरिक नॉर्किया 4 आंद्रे रसेल 166-10

कोलकाता ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

टॉस जीतने के बाद कोलकाता की टीम ने तूफानी शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं आईपीएल में केकेआर का सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, जिन्होंने इसी सीजन में 27 मार्च को तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए थे.

सुनील नारायण, आंद्रे रसल और रिंकू सिंह की तूफानी पारी

कोलकाता की पारी की शुरुआत करने आए सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रनों की तूफानी पारी खेली. नारायण के आउट होने के बाद रघुवंशी आए और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 54 रन बनाकर सभी को चकित कर दिया. आईपीएल में यह उनकी पहली फिफ्टी है. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों में 41 रन और रिंकू सिंह ने 8 गेंदों में 26 रनों की तूफानी पारी खेली.

कोलकाता की पारी का स्कोरकार्ड

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
फील सॉल्ट 18 एनरिक नॉर्किया 60-1
सुनील नारायण 85 मिचेल मार्श 164-2
रघुवंशी 54 एनरिक नॉर्किया 176-3
श्रेयस अय्यर 18 खलील अहमद 232-4
रिंकू सिंह 26 एनरिक नॉर्किया 264-6
आंद्रे रसेल 41 ईशांत शर्मा 264-6
रमनदीप सिंह 2 ईशांत शर्मा 266-7
वेंकटेश अय्यर 5*
मिचेल स्टार्क 1*

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद.

कोलकाता नाइट राइडर्स- फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, DC vs KKR: विशाखापट्टनम में पहली बार आमने-सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, जानें हेड टू हेड आंकड़े

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

16 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

18 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago