दुनिया

Kuwait Building Fire: कुवैत अग्निकांड पर PM मोदी ने की रिव्यू मीटिंग, भारतीयों को वापस लाने की तैयारी, विदेश राज्य-मंत्री मंगाफ रवाना

Kuwait Building Fire: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (12 जून) को अपने आवास पर कुवैत अग्निकांड को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस घटना में कई भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

कुवैत में हुए इस भीषण अग्निकांड के बाद भारत सरकार की ओर से तत्काल कुवैत सरकार से संपर्क किया गया और शीघ्र घायलों के इलाज को कहा गया. आंध्र प्रदेश और ओडिशा के मुख्यमं​त्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर शाम यह बैठक बुलाई थी.

बैठक में ये भी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत भेजने का निर्णय लिया गया.

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से एक्स पर किए गए एक पोस्ट को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा था, ‘कुवैत शहर में आग लगने की दुर्घटना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. कुवैत स्थित भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.’

पीएम मोदी ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी शोक जताया.

मंगाफ में हुआ भयावह हादसा

बुधवार को कुवैत सिटी के दक्षिण में मंगाफ इलाके में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लगने की घटना में 40 भारतीयों समेत 49 लोगों की जान चली गई. उस वक्त इमारत में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर मौजूद थे. आग लगने से वहां 30 भारतीयों समेत 50 से ज्यादा लोग झुलस गए.

जिन भारतीयों की जान गई, उनके शव लाए जाएंगे

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी करने, मारे गए लोगों के पार्थिव शवों को जल्द वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए तत्काल कुवैत रवाना हो रहे हैं.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जताया दुख

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घटना पर दुख जताया था. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, “कुवैत में आग की घटना की खबर से गहरा दुख हुआ है. पता चला है कि 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. 50 से ज्यादा लोग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. इस दुखद घटना के बाद हमारे राजदूत घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं.”

पीड़ितों की मदद को भारतीय दूतावास सक्रिय

उन्होंने कहा, “इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. जो लोग घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधितों को पूरी सहायता प्रदान करेगा.”

हेल्पलाइन नंबर जारी, इस पर कॉल करें

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस त्रासदी के संबंध में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है.

यह भी पढ़िए: कुवैत में भीषण अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 41 की मौत, केरल के 5 लोगों समेत 10 भारतीयों की जान गई

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…

14 minutes ago

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

1 hour ago

रूस में 16 साल के ‘भारत के AI किड’ के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन: पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को सराहा

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…

1 hour ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

2 hours ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

2 hours ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago