Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कुवैत में भीषण अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 41 की मौत, केरल के 5 लोगों समेत 10 भारतीयों की जान गई

दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिने जाने वाले कुवैत में आज आग ने तांडव मचा दिया. मंगाफ शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगी, जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई.

Kuwait Building Fire Accident

कुवैत में आग से धधकती इमारत

Kuwait Fire In Building: अरब प्रायद्वीप के देश कुवैत में भीषण अग्निकांड हुआ है. वहां एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दर्जनों लोग झुलस गए. अब तक 41 लोगों के जलकर मरने की खबर है. मरने वालों में केरल के 5 लोगों समेत 10 भारतीय शामिल हैं.

अरब के एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की यह घटना कुवैत के मंगाफ शहर में हुई. इस घटना में 50 से ज्यादा लोग झुलसे हैं, और उनमें 30 भारतीय बताए जा रहे हैं. एक शख्स ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर की किचन में लगी थी, जो कि तेजी से पूरी इमारत में फैल गई. कई लोग इमारत के अंदर ही फंसे रह गए.

भारतीय विदेश मंत्री बोले- घटना से स्तब्ध हूं

घटना पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “कुवैत में हुए हादसे से स्तब्ध हूं. वहां करीब 41 लोगों की जानें गई हैं. हम इस बारे में और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.”

Kuwait Building Fire

पता चला है कि उस इमारत में रहने वाले लोगों में अधिकतर प्रवासी मजदूर थे. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं.

Kuwait Building Fire

यह भी पढ़िए: गाजा में हमास पर कहर बनकर टूट रही इजरायली सेना, हवाई हमले में 13 फिलिस्तीनियों की मौत, कई आग से झुलसे

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital