दुनिया

Singapore General Election: सिंगापुर आम चुनाव में लॉरेंस वोंग को प्रचंड बहुमत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Singapore General Election: सिंगापुर आम चुनाव में लॉरेंस वोंग की पार्टी ने फिर बंपर सीट हासिल की है. उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढेर सारी बधाई दी और भारत-सिंगापुर के रिश्तों को और मजबूत करने पर बल दिया.

Lawrence Wong को पीएम मोदी ने दी बधाई

एक्स पोस्ट पर पीएम मोदी ने लिखा- आम चुनावों में आपकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई लॉरेंस वोंग. भारत और सिंगापुर के बीच एक मजबूत और बहुआयामी साझेदारी है, जो लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित है. मैं हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करना जारी रखने के लिए तत्पर हूं.

Lawrence Wong दूसरी बार बनेंगे पीएम

बता दें, सिंगापुर में सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया. साफ हो गया कि वोंग दोबारा सरकार बनाएंगे. यह पीएपी की लगातार 14वें चुनाव में जीत है. 2020 के चुनाव में पार्टी को 83 सीट मिली थीं. अब पार्टी को अगले पांच वर्षों के लिए फिर जनादेश मिल गया है.

सिंगापुर के चुनाव आयोग ने बताया कि सिंगापुर के लोगों ने 1,240 मतदान केंद्रों पर 97 संसदीय सीटों में से 92 के लिए अपने वोट डाले. देश में 27,58,846 पंजीकृत मतदाता हैं.

सिंगापुर का ये 14वां चुनाव है

1965 में स्वतंत्रता के बाद से सिंगापुर का ये 14वां चुनाव है. स्वतंत्रता के बाद से पीएपी ने ही सिंगापुर पर शासन किया है. 52 वर्षीय वोंग ने पिछले मई 2024 में ली ह्सियन लूंग के पद छोड़ने के बाद नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. पीएपी ने सभी 92 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने एंथनी अल्बनीज को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

60 से अधिक वर्षों तक सिंगापुर पर शासन करने वाली पीएपी ने 2020 के आम चुनाव में 61.24 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2015 में उसे 69.86 प्रतिशत वोट मिले थे. 2020 में सीटें जीतने वाली एकमात्र विपक्षी, वर्कर्स पार्टी ने 2015 में छह सीटों से 2020 में अपना संसदीय प्रतिनिधित्व बढ़ाकर 10 कर लिया. वोंग और पीएपी ने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिकी टैरिफ के कारण उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच आम चुनाव में नया जनादेश मांगा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

18 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

34 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

50 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

53 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

53 minutes ago