Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lebanon Hezbollah Attack: लेबनान में हिज्बुल्लाह के 1300 ठिकानों पर इजरायली हमले, मारे गए 492 लोग

Lebanon Hezbollah Attack: हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले होने से 492 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की पुष्टि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने की है.

Lebanon Hezbollah Attack

लेबनान में हिज्बुल्लाह के 1300 ठिकानों पर इजरायली हमले.

Lebanon Hezbollah Attack: लेबनान में हिजबुल्लाह के ठकानों पर इजराइल ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले होने से 492 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की पुष्टि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने की है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मरने वालों में 35 बच्चे और 58 महिलाएं हैं. जबकि, 1645 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, इजरायली सेना के मुताबिक, हिजबुल्लाह के 1300 ठिकानों पर हमले किए हैं. पीड़ित परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.

200 से ज्यादा रॉकेट दागे

इजरायलीसेना के मुताबिक इस बीच हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में 200 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं, इस हवाई हमले में दो लोग घायल हुए हैं. इस बीच कई देशों ने इजराइल और लेबनान के हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच इस संघर्ष को देखते हुए संयम बरतने को कहा है. दुनिया भर के नेताओं को इस संघर्ष में एक बड़े युद्ध में बदलने की आशंका सता रही है.

लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि देश को 80,000 से अधिक संदिग्ध इजरायली कॉल प्राप्त हुए, जिसमें उसके नागरिकों को खाली करने की चेतावनी दी गई. लेबनान में इजरायल के इन ताजा हमलों ने एक और बड़ी जंग की स्थिति पैदा कर दी है.

‘इस चेतावनी को गंभीरता से लें’: बेंजामिन नेतन्याहू

बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिकॉर्ड किए गए संदेश में लेबनानी नागरिकों से इलाके को खाली करने के इजरायली संदेश को लेकर कहा, ‘इस चेतावनी को गंभीरता से लें.’ नेतन्याहू ने कहा, ‘प्लीज अब खतरे से दूर हो जाएं. हमारा अभियान खत्म हो जाने के बाद आप सुरक्षित रूप से अपने-अपने घरों में वापस जा सकते हैं.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital