तस्वीर- RT
Lebanon Missile Attack Reporter: इजरायल एक साथ दो मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. एक तरफ इजरायली सेना ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है. वहीं दूसरी तरफ लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ मोर्चा खोल रखी है. 2 मार्च से शुरू हुए इस संघर्ष में अबतक 1000 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच लेबनान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. लेबनान में रिपोर्टिंग के दौरान मौके पर ही एक मिसाइल आकर गिरी. जिससे रिपोर्टर और कैमरामैन जख्मी हो गए.
इस हमले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें पत्रकार रिपोर्टिंग कर रहा होता है तभी उसके ऊपर एक मिसाइल आकर गिरती है. हमले की आवाज सुनकर रिपोर्टर और कैमरामैन अपनी जान बचाकर भागते हैं.
दरअसल दक्षिणी लेबनान में रशियन चैनल RT के संवाददाता स्टीव स्वीनी और उनके कैमरामैन रिपोर्टिंग कर रहे थे. यह हमला उस समय हुआ जब वो एक सैन्य ठिकाने के पास मौजूद पुल पार कर रहे थे. तभी एक इजरायली विमान ने उनके वाहन पर मिसाइल दाग दी.
इस हमले में दोनों घायल हो गए. राहत की बात है कि दोनों होश में हैं और उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें मिसाइल के छर्रे लगे हैं.
RT की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि हमले के वक्त क्रू ने प्रेस लिखी जैकेट पहन रखी थी, लेकिन फिर भी उनपर हमला किया गया.
ये भी पढ़ें- ईरान पर महाप्रलय की तैयारी! अमेरिकी रक्षा मंत्री का ऐलान- आज होगा अब तक का सबसे भीषण हमला
इलाज से छुट्टी मिलने के बाद RT के संवाददाता स्टीव स्वीनी (Steve Sweeney) ने इस हमले को जानबूझकर किया गया हमला बताया. उन्होंने कहा कि ये हमला किसी गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर लक्षित करके किया गया था. यह इजरायली फाइटर जेट से किया गया एक सटीक हमला था.
स्टीव स्वीनी ने आगे कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वो हमें चुप करा देंगे तो वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…