Lottery: ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी की किस्मत बदलते देर नहीं लगती. कुछ ऐसा ही वाक्या कुवैत में रहने वाले भारतीय नागरिक के साथ देखने को मिला है. रिपोर्टस की माने तो 48 साल के एक मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद दलीप ने 20 मिलियन एईडी (करीब 45 करोड़ रुपये) की लॉटरी जीती है. उन्होंने यह राशि 102वें महजूज सुपर सैटरडे में जीती है. परमानंद महजूज इस लॉटरी को जीतने वालें 30वें शख्स बताए जा रहे है.
वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परमानंद दलीप हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैंऔर वह काफी समय से इस महजूज ड्रॉ में हिस्सा ले रहे थे. काफी लंबी कोशिश के बाद अब दलीप की किस्मत चमकी है और उनके हाथ ये लॉटरी लगी है.
ये भी पढ़ें- UP News: 5 दर्जन पुलिसकर्मियों के बीच चढ़ी दलित बेटी की बारात, दबंगों के डर से पिता ने लगाई थी गुहार
परमानंद दलीप ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए बताया कि एक रात महजूज की ओर से एक ईमेल आया था. जिसे देखकर उनके होश ही उड़ गए उन्हें यकीन नहीं हुआ कि क्या ये मेल उनके लिए ही आया है. इस मेल में लकी ड्रा जीतने की बात बताई गई थी. उनका कहना है कि अब इन पैसों से वे अपने और परिवार के अधूरे सपनों को पूरा करने वाले है. दलीप के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता शामिल हैं. उनका मानना है कि वे अपने परिवार को इस राशि से जरूरी सुविधाएं देना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- Viral: प्लेन क्रैश में बाल-बाल बचने के बाद कपल ने ली सेल्फी, बैकग्राउंड में दिखा क्षतिग्रस्त विमान
बता दें कि दलीप कुवैत में एक स्टील इंडस्ट्री में बतौर इंजीनियर का काम कर रहे हैं. दलीप बताते है कि सालों तक भी अगर वे काम करते रहते तो भी इतनी सेविंग नहीं कर पाते. लॉटरी जितने के बाद दलीप ने अपने परिवार के घर बनवाने की भी बात कहीं है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…