वरुण धवन(फोटो इंस्टाग्राम)
Bhediya Box Office Collection Day 1 : वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है. इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का जबसे ट्रेलर सामने आया है, तभी से तमाम दर्शकों के बीच फिल्म देखने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है. अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई तब लोगों का इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. मीडिया की जानकारी के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ के आसपास कमाई की है.
बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया का फर्स्ट डे कलेक्शन
फिल्म ‘भेड़िया’ के टीजर और ट्रेलर को तो ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और गाने भी इस फिल्म के सुपरहिट रहे थे. इसका निर्देशन ‘स्त्री’ जैसी कॉमेडी हॉरर फिल्म बनाने वाले अमर कौशिक ने किया है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.
वहीं लगभग 60-70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी सामने आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ के आसपास कमाई की है. देखा जाए तो बजट के हिसाब से फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन ठीक ठाक है.
बताते चलें कि, यह फिल्म ऐसे समय में रिलीज हुई है जब अजय देवगन की दृश्यम 2 पहले से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है. ऐसे में भेड़िया का भविष्य वीकेंड यानी शनिवार और रविवार के कलेक्शन के बाद ही तय होगा. देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में दर्शक किस ओर अपना रुख करते हैं.
वरुण कृति की जोड़ी
इस फिल्म को देखने की एक वजह जो और है, वह यह कि भेड़िया के जरिए वरुण धवन और कृति सेनन लंबे समय बाद फिर साथ काम करते दिखे हैं. इससे पहले दोनों को साल 2015 में आई शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले में साथ देखा गया था.
फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिका निभाई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘भेड़िया’ की एडवांस बुकिंग के पहले दिन 30 हजार टिकटें बिकी हैं. बड़े शहरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट ठीक ठाक रही है.
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…