दुनिया

दस राज्यों में फैला E.Coli बैक्टीरिया, McDonald के बर्गर खाने वाले हो जाएं सावधान, एक व्यक्ति की मौत, कई संक्रमित

अमेरिका में McDonald का बर्गर खाने से 10 राज्यों में कई लोग बीमार हो गए हैं, इसके साथ ही एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसकी वजह से हड़कंप मचा हुआ है. McDonald’s के क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर खाने से ई. कोलाई नाम के बैक्टीरिया का संक्रमण फैल रहा है. बीमारी को लेकर यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की ओर से जानकारी दी गई है. संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले कोलोराडो और नेब्रास्का में सामने आए हैं.

संक्रमण से एक की मौत

CDC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक इस बैक्टीरिया से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, इसके अलावा दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बैक्टीरिया से संक्रमण फैलने की वजह McDonald’s के क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री है. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बैक्टीरिया का संक्रमण सामग्री की वजह से फैल रहा है. हैमबर्गर में इस्तेमाल किए गए प्याज और बीफ के सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- “किसी को विधानसभा मिला, किसी को मिला पद…”, साक्षी मलिक पर बबीता फोगाट ने किया करारा पलटवार

बता दें कि ई. कोलाई बैक्टीरिया का 0157:H7 स्ट्रेन खतरनाक बीमारी का कारण बन सकता है. साल 1993 में जैक इन द बॉक्स रेस्टोरेंट में अधपके हैमबर्गर के खाने से चार बच्चों की मौत हो गई थी.

किस वजह से फैला संक्रमण

संक्रमण के मामले सामने आने के बाद McDonald’s के उत्तरी अमेरिका के चीफ सप्लाई चेन ऑफिसर सीजर पिना ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में जो नतीजे आए हैं, उसके अनुसार, इस बीमारी का कारण क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर में इस्तेमाल किए जाने वाला प्याज हो सकता है. इस प्याज की सप्लाई तीन डिस्ट्रिब्यूशन सेंटरों पर एक ही सप्लायर द्वारा की जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago