चुनाव

Wayanad Bypoll: Priyanka Gandhi ने वायनाड लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को केरल (Kerala) के वायनाड (Wayanad) में लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन-पत्र (Nomination) दाखिल किया, जिससे उनके पहले चुनावी मुकाबले का रास्ता साफ हो गया.

कांग्रेस नेता (Congress Leader) प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वह 35 वर्षों से चुनाव प्रचार करती आ रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वह अपने लिए समर्थन मांग रही हैं. वह संसदीय सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले केरल के वायनाड में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं.

वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करते थे, जिन्होंने इस बार भी यहां से जीत हासिल की. ​​उन्होंने इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर भी जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने रायबरेली सीट को बरकरार रखा, जिससे उनकी बहन प्रियंका गांधी के चुनावी राजनीति में उतरने का रास्ता साफ हो गया.

17 साल की उम्र से चुनाव प्रचार

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जब मैंने अपने पिता (पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi) के लिए प्रचार किया था, तब मैं 17 साल की थी. फिर मैंने अपनी मां (Sonia Gandhi) और भाई तथा अपने कई सहयोगियों के लिए प्रचार किया.

उन्होंने कहा, 35 वर्षों से मैं विभिन्न चुनावों में प्रचार करती रही हूं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं किसी ऐसे चुनाव में प्रचार कर रही हूं और अपने लिए आपका समर्थन मांग रही हूं. यह एक बहुत ही अलग एहसास है.

कांग्रेस अध्यक्ष का आभार जताया

उन्होंने चुनाव लड़ने का मौका देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का आभार व्यक्त करते हुए क​हा, ‘अगर आप मुझे मौका देते हैं, तो आपका प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है.’

प्रियंका गांधी के नामांकन के लिए उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अमेठी से सांसद केएल शर्मा समेत कई बड़े नेता वायनाड पहुंचे हुए हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड ने उनके लिए जो किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘वायनाड से लोकसभा में एक आधिकारिक सांसद और एक अनौपचारिक सांसद होगा और वे दोनों आपके मुद्दे उठाएंगे.’ कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा एक मजबूत नेता हैं और उन्होंने वायनाड के लोगों से उन पर भरोसा करने की अपील की.

​​वायनाड उन 48 लोकसभा सीटों में से एक है, जहां 13 नवंबर को मतदान होना है. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के नतीजों के साथ ही 23 नवंबर को यहां भी मतगणना होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

32 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

48 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

49 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

55 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

1 hour ago