दुनिया

मेक्सिको में Gen Z का गुस्सा, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Mexico Protests: मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी इन दिनों बड़े विरोध प्रदर्शनों का गवाह बन रही है. हजारों लोग, खासकर Gen Z सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. उनका आरोप है कि राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम की सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है.

मंजो की हत्या

इन प्रदर्शन की शुरुआत मेयर कार्लोस मंजो की हत्या के बाद हुई. मंजो लंबे समय से ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहे थे और खुले तौर पर कार्टेल्स को चुनौती दे रहे थे लेकिन हाल ही में उनकी हत्या कर दी गई जिससे पूरे देश में सदमे की लहर दौड़ गई. युआवों का कहना है कि यह घटना सरकार की नाकामी का प्रतीक है और इसी वजह से उन्होंने एक होकर अपनी आवाज बुलंद करने का फैसला किया.

युवाओं का क्या कहना है?

सड़कों पर उतरे युवाओं ने साफ कहा कि वे भ्रष्टाचार, अपराध और न्याय की धीमी प्रक्रिया से बेहद निराश हैं. उनका मानना है कि अपराधियों को अक्सर सजा से छूट मिल जाती है और यही वजह है कि हिंसा लगातार बढ़ रही है. रैली में शामिल कई युवाओं ने नारे लगाते हुए कहा कि वे बदलाव चाहते हैं और सरकार को जवाबदेह बनाना चाहते हैं.

राष्ट्रपति का क्या कहना है?

वहीं राष्ट्रपति शिनबाम ने इन प्रदर्शनों को पूरी तरह राजनीतिक करार दिया है. उनका कहना है कि दक्षिणपंथी पार्टियां उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि सोशल मीडिया पर चल रहा अभियान असल में बॉट्स यानी फर्जी अकाउंट्स द्वारा फैलाया जा रहा है.

कई जगह बिगड़ गए हालात

प्रदर्शन के दौरान हालात कई जगह बिगड़ गए. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों ने नेशनल पैलेस के बाहर लगे सुरक्षा बैरियर को नुकसान पहुंचाया. नेशनल पैलेस राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है, इसलिए सुरक्षा बलों ने और आक्रामक रुख अपनाया. इसके बावजूद भीड़ ने वहीं खड़े होकर भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी.

ये भी पढ़ें-चंदन सैंड की स्पाइसजेट बोर्ड में एंट्री! 2001 में एग्जीक्यूटिव से शुरू हुआ सफर, अब कार्यकारी निदेशक के रूप में संभालेंगे कमान

Gen Z का यह आंदोलन सिर्फ मजो की हत्या का विरोध नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी के खिलाफ गुस्से की आवाज है. यह दिखाता है कि युवा अब बदलाव चाहते हैं और वे सड़कों पर उतरकर अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

34 minutes ago