Bharat Express DD Free Dish

चंदन सैंड की स्पाइसजेट बोर्ड में एंट्री! 2001 में एग्जीक्यूटिव से शुरू हुआ सफर, अब कार्यकारी निदेशक के रूप में संभालेंगे कमान

Chandan Sand Joins SpiceJet Board: भारत की घरेलू एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने चंदन सैंड को एयरलाइन के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल किया है. चंदन सैंड साल 2001 से स्पाइसजेट से जुड़े हुए हैं.

Chandan Sand Joins SpiceJet Board

Chandan Sand Joins SpiceJet Board: भारत की घरेलू एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने चंदन सैंड को एयरलाइन के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल किया है. यह पिछले एक महीने में स्पाइसजेट की दूसरी महत्वपूर्ण नियुक्ति है. इसकी जानकारी चंदन सैंड ने अपने लिंक्डन प्रोफाइल पर दी. जिसमें उन्होंने बोर्ड में नियुक्ति को लेकर स्पाइसजेट का आभार जताया.

चंदन सैंड की यह पदोन्नति ऐसे समय हुई है जब स्पाइसजेट घाटे में चल रही है. ऐसे में सैंड की यह पदोन्नति एयरलाइन के द्वारा अपनी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में उठाये जा रहे महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

Chandan Sand

पदोन्नति के लिए जताया आभार

अपने पदोन्नति के संबंध में चंदन सैंड ने अपने आधिकारिक लिंक्डन प्रोफाइल पर लिखा,

इस यात्रा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, जो 2001 में एक एग्जीक्यूटिव के रूप में शुरू हुई थी और जिसमें भावनाएं, बदलाव, दृढ़ता और विकास सब शामिल रहे. इस दौरान कुछ बेहद बेहतरीन सहकर्मियों और उन टीमों के साथ काम करने का मौका मिला, जो हर चुनौती और हर जीत में साथ खड़े रहे. स्पाइसजेट के बोर्ड में मेरी पदोन्नति साझा करते हुए खुद को विनम्र महसूस कर रहा हूं. यह बेहद उत्साहजनक है. आप सभी के शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता आंदोलन में ट्राइबल समाज के योगदान को भुला नहीं सकते- गुजरात में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बोले PM मोदी

साल 2001 से स्पाइसजेट से जुड़े हैं सैंड

बता दें कि, चंदन सैंड साल 2001 से स्पाइसजेट से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कानूनी मामलों, एयरक्राफ्ट अधिग्रहण, लीजिंग और फाइनेंसिंग, खरीदारी और कंपनी सचिव के क्षेत्र में लंबे समय तक नेतृत्व किया है.

चंदन सैंड को स्पाइसजेट के बोर्ड में शामिल किये जाने पर स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि सैंड कंपनी के प्रति लंबे समय से प्रतिबद्ध रहे हैं और उनकी विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता उन्हें हमारे बोर्ड में एक कीमती सदस्य बनाती है क्योंकि हम स्पाइसजेट के लिए एक नया रास्ता तैयार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read