दुनिया

‘फंडिंग रुकेगी, विदेशी यात्राओं पर लगेगा प्रतिबंध…’ जानें TRF बैन पर क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री

TRF Declared Terrorist Group: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों के खिलाफ भारत की लड़ाई को अब अमेरिका ने भी मुहर लगा दी है. अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी है.

22 अप्रैल को पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी TRF ने ही ली थी. इस हमले में कुल 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद भारत ने 6-7 मई को ऑपरेशन (Operation Sindoor) सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान में आतंकवादियों की कमर तोड़ दी थी.

क्या कहा अमेरिकी विदेश मंत्री ने?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि TRF आतंकी संगठन घोषित किया जाना आतंकवाद के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है. TRF ने ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी. यह लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा है. जिसने 2008 में मुंबई हमले को अंजाम दिया था.

आतंकी संगठन घोषित होने के बाद क्या होगा?

TRF को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. अब TRF के सदस्यों पर कड़े वित्तीय और विदेशों में यात्रा पर प्रतिबंध लग जाएगा. जिसकी वजह से इस आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की फंडिंग रुक जाएगी. वहीं अमेरिका के द्वारा आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान पर इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनेगा.

TRF कश्मीर में कराता है सुरक्षा बलों पर हमले

TRF जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देता है. यह सुरक्षा बलों पर हमले के लिए भी जिम्मेदार है. 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के बैसरन घाटी में टूरिस्टों पर हमले के लिए भी TRF ही जिम्मेदार है. जिसमें आतंकवादी संगठन घाटी में हथियार के साथ घुस आए और धर्म पूछकर मर्द टूरिस्टों को गोली मार दी. जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Chandan Mishra Murder: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को ‘शेरू’ पर शक, आखिर शेरू की चंदन से क्या थी दुश्मनी?

क्या है TRF?

द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक संगठन है. जम्मू-कश्मीर में होने वाले अधिकतर आतंकी गतिविधियों को TRF ही अंजाम देता है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने TRF को लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा बताया. गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र के द्वारा घोषित आतंकवादी संगठन है. इसी संगठन ने 26/11 मुंबई हमले को अंजाम दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago