Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘फंडिंग रुकेगी, विदेशी यात्राओं पर लगेगा प्रतिबंध…’ जानें TRF बैन पर क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री

TRF Declared Terrorist Group: 22 अप्रैल को पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी TRF ने ही ली थी. इस हमले में कुल 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

‘फंडिंग रुकेगी, विदेशी यात्राओं पर लगेगा प्रतिबंध…’ जानें TRF बैन पर क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री - भारत एक्सप्रेस

TRF, The Resistance Front, terrorist organization, US designation, Pahalgam attack, 26 killed, LeT front, financial sanctions, travel ban, Pakistan pressure, Operation Sindoor, Jammu and Kashmir.

TRF Declared Terrorist Group: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों के खिलाफ भारत की लड़ाई को अब अमेरिका ने भी मुहर लगा दी है. अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी है.

22 अप्रैल को पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी TRF ने ही ली थी. इस हमले में कुल 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद भारत ने 6-7 मई को ऑपरेशन (Operation Sindoor) सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान में आतंकवादियों की कमर तोड़ दी थी.

क्या कहा अमेरिकी विदेश मंत्री ने?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि TRF आतंकी संगठन घोषित किया जाना आतंकवाद के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है. TRF ने ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी. यह लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा है. जिसने 2008 में मुंबई हमले को अंजाम दिया था.

आतंकी संगठन घोषित होने के बाद क्या होगा?

TRF को अमेरिका ने आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. अब TRF के सदस्यों पर कड़े वित्तीय और विदेशों में यात्रा पर प्रतिबंध लग जाएगा. जिसकी वजह से इस आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की फंडिंग रुक जाएगी. वहीं अमेरिका के द्वारा आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान पर इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनेगा.

TRF कश्मीर में कराता है सुरक्षा बलों पर हमले

TRF जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देता है. यह सुरक्षा बलों पर हमले के लिए भी जिम्मेदार है. 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के बैसरन घाटी में टूरिस्टों पर हमले के लिए भी TRF ही जिम्मेदार है. जिसमें आतंकवादी संगठन घाटी में हथियार के साथ घुस आए और धर्म पूछकर मर्द टूरिस्टों को गोली मार दी. जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Chandan Mishra Murder: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को ‘शेरू’ पर शक, आखिर शेरू की चंदन से क्या थी दुश्मनी?

क्या है TRF?

द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक संगठन है. जम्मू-कश्मीर में होने वाले अधिकतर आतंकी गतिविधियों को TRF ही अंजाम देता है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने TRF को लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा बताया. गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र के द्वारा घोषित आतंकवादी संगठन है. इसी संगठन ने 26/11 मुंबई हमले को अंजाम दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital