AI की सहायता से बनाई फोटो
Nepal Election Result Update: हिमालयी राष्ट्र नेपाल में सत्ता परिवर्तन की नई पटकथा लिखी जा चुकी है. गुरुवार (5 मार्च) को हुए मतदान के बाद जारी मतगणना में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने ऐतिहासिक बढ़त बना ली है. ताजा रुझानों और नतीजों के मुताबिक, बालेन शाह की पार्टी न केवल बहुमत के करीब है, बल्कि उसने नेपाल की स्थापित राजनीतिक व्यवस्था को जड़ से हिला दिया है.
इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर झापा-5 सीट पर देखने को मिल रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट नेता केपी शर्मा ओली, जो अपने इस गढ़ में कभी अजेय माने जाते थे, बालेन शाह से 10,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं. Gen-Z विद्रोह के नायक बालेन शाह की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जो नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं.
नेपाल चुनाव आयोग द्वारा शनिवार सुबह तक जारी आंकड़े जारी किए हैं. RSP के अध्यक्ष रबी लमिछाने ने चितवन-2 से 54,000 से अधिक वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक संसद (प्रतिनिधि सभा) की तस्वीर कुछ इस प्रकार है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने अभी तक 24 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं 102 सीटों पर आगे हैं. पार्टी के 126 सीट जातने की संभावना है. नेपाली कांग्रेस 5 सीटों पर जीत के साथ 11 सीटों पर आगे है. वहीं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (UML) ने महज एक सीट जीती है और 10 सीटों पर आगे है.
बालेन शाह भले ही प्रधानमंत्री बनने की दहलीज पर हैं, लेकिन उनके सामने बड़ी चुनौतियां हैं. आलोचकों का मानना है कि रैपर और इंजीनियर के रूप में सफल बालेन को जटिल कूटनीति (खासकर भारत और चीन के साथ संतुलन) और प्रशासन का अनुभव कम है. चुनाव प्रचार के दौरान बालेन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, जिससे उनके भावी शासन की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: संसद में होगा ‘आर-पार’: क्या स्पीकर पद से हटेंगे ओम बिरला? जानें BJP-कांग्रेस की तैयारी
नेपाल अब एक नए युग में प्रवेश कर रहा है जहाँ सत्ता की चाबी ‘बूढ़े शेरों’ के हाथ से निकलकर ‘डिजिटल जेनरेशन’ के पास आ गई है. बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना न केवल नेपाल बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए एक बड़ा संदेश है. हालांकि, स्पष्ट आंकड़े पूरे परिणाम जारी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे.
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…