Bharat Express DD Free Dish

गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भुवनेश्वर में ओडिशा बीजेपी नेताओं से मुलाकात की. बैठक में संगठन की मजबूती, राज्यसभा चुनावों की तैयारी और ओडिशा के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को ओडिशा बीजेपी यूनिट के वरिष्ठ नेताओं से भुवनेश्वर स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

मीटिंग में बड़े नेता मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा उम्मीदवार मनमोहन सामल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग, राज्यसभा उम्मीदवार सुजीत कुमार, बीजेपी समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार दिलीप रे और सांसद संबित पात्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

संगठन और राजनीतिक हालात पर बातचीत

बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामल ने बताया कि गृह मंत्री के साथ बातचीत मुख्य रूप से संगठनात्मक मामलों और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्रित रही. शाह (Amit Shah) ने नेताओं और विधायकों से सरकार के कामकाज और संगठन की गतिविधियों पर फीडबैक लिया.

पंचायत चुनावों पर भी चर्चा

सामल ने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और आने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियों पर भी विचार हुआ. हालांकि उन्होंने साफ किया कि राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर सीधे तौर पर चर्चा नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-विधायक गोविंद परमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘समाज सेवा को थे समर्पित’

राज्यसभा चुनाव और विकास के मुद्दे

बीजेपी सांसद बलभद्र माझी ने बताया कि अमित शाह (Amit Shah) ने राज्यसभा चुनावों, संगठन की मजबूती और ओडिशा के विकास पर विस्तार से बातचीत की. उन्होंने विधायकों से पार्टी के चौथे उम्मीदवार दिलीप रे की जीत सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read