कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो
India Canada Tension: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत पर आरोप लगाने वाले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर अपने मनगढ़ंत आरोपों को दोहराया है. ट्रूडो ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत इन बातों को गंभीरता से ले और हमारे साथ मिलकर काम करे. भारत की नाराजगी और कड़े रूख के बाद कनाडाई पीएम के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं. वे भारत के साथ काम करने और उकसावे की कार्रवाई नहीं करने की बात कर रहे हैं. भारत पर आरोप लगाकर अपने ही देश में ट्रूडो घिरे हुए हैं और सबूत की बात पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं.
कनाडाई पीएम ने कहा, “यह मानने के विश्वसनीय कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा की धरती पर एक कनाडा के नागरिक की हत्या में शामिल थे…हम भारत सरकार से इस मामले की सच्चाई जानने के लिए आगे बढ़कर हमारे साथ काम करने का आह्वान करते हैं.”
जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “…मेरी प्रधानमंत्री (मोदी) के साथ सीधी और स्पष्ट बातचीत हुई, जिसमें मैंने बिना अपनी चिंताओं को साझा किया…हम भारत सरकार से इसे गंभीरता से लेने और इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता लाने, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने का आह्वान करते हैं. हमारे देश में कानून का शासन है. हम कनाडा के लोगों की सुरक्षित रखने और हमारे मूल्यों को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य करना जारी रखेंगे.”
जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत का महत्व विश्व में बढ़ रहा है और भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमें न केवल एक क्षेत्र में बल्कि दुनिया भर में काम करना जारी रखना है. उनका कहना था कि हम उकसाने या समस्याएं पैदा करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन हम कानून का शासन और कनाडा के लोगों की रक्षा करने के लिए खड़े होने के महत्व के बारे में स्पष्ट हैं. इसीलिए हम भारत सरकार से आह्वान करते हैं कि वे मामले की सच्चाई को उजागर करने, न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करें.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…