देश

UP Weather Today: यूपी में मौसम ने ली करवट, कई जगहों पर बारिश के आसार, इन इलाकों के लिए जारी हुआ अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है तो कुछ इलाकों में धूप के कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है, लेकिन आज शुक्रवार को पूरे यूपी में बारिश की संभावना है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है. कौशांबी और देवरिया जैसे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम बना रहेगा.

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 22 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बारिश संभावना जताई गई है. पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं, पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार नजर आ रहे है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

आज पूरे यूपी में बारिश की संभावना

वहीं आज प्रदेश के कई जगहों जैसे गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ. अमरोहा, संभल, बदायूं. कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अमेठी में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला सांसदों ने पीएम मोदी का जताया आभार, देखें तस्वीरें

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, आज़मगढ़। जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं सोनभद्र, संतरविदासनगर, वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर, मऊ में कई जगहों पर बारिश हो सकती है और संत कबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, देवरिया में लगभग सभी जगहों पर बारिश हो सकती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

27 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

39 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

45 minutes ago