देश

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला सांसदों ने पीएम मोदी का जताया आभार, देखें तस्वीरें

Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल पारित हो गया. राज्यसभा में गुरुवार को चर्चा के बाद हुई वोटिंग में 215 वोट इसके पक्ष में पड़े, जबकि विपक्ष में एक वोट भी नहीं पड़ा. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने अपनी कुछ असहमतियों के बावजूद बिल का समर्थन किया और इस तरह सर्वसम्मति से यह बिल पारित हो गया.

इस बिल के पारित होने के बाद पीएम मोदी ने इसे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,”140 करोड़ भारतवासियों को बहुत-बहुत बधाई. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े बिल को वोट देने के लिए राज्यसभा के सभी सांसदों का हृदय से आभार. सर्वसम्मति से इसका पास होना बहुत उत्साहित करने वाला है.”

पीएम मोदी ने कहा, “इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी. यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं, बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है. इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी, वहीं उनकी शक्ति, साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी.”


नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद पीएम मोदी ने महिला सांसदों से मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “यह देखकर ख़ुशी होती है कि परिवर्तन के अग्रदूत उसी कानून का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं जिसका उन्होंने समर्थन किया है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, भारत एक उज्जवल, अधिक समावेशी भविष्य के शिखर पर खड़ा है और हमारी नारी शक्ति इस परिवर्तन के मूल में है.”

ये पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण संभव हो सका- अनुराग ठाकुर

वहीं महिला आरक्षण बिल पारित होने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”जो 30 सालों से कोई नहीं कर पाया वो PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है. जो कभी लटकता था, कभी झटके खाता था आज उसे सही दिशा दिखाने का काम हुआ है. जब PM नरेंद्र मोदी दृढ़ संकल्प लेकर चलते हैं तो संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाते ही हैं. आज महिलाओं के लिए वो हुआ है जो दुनिया के कई देशों में संभव नहीं हो पाया है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

4 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

14 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

34 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

34 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

50 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

54 minutes ago