दुनिया

दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास से बौखलाए किम जोंग उन ने की बड़ी कार्रवाई, उत्तर कोरिया ने दागे दो बैलिस्टिक मिसाइल

North Korea fires Ballistic Missiles: दक्षिण कोरिया की सेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्व की दिशा में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. सेना का दावा है कि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में ये कार्रवाई की गई है.

दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि दक्षिण ह्वांगहे प्रांत के जंगयोन क्षेत्र से सोमवार सुबह करीब 5:05 बजे उत्तर-पूर्वी दिशा में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई है. इसके तुरंत बाद सुबह करीब 5:15 बजे एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई. उन्होंने ये भी बताया कि पहली मिसाइल छोटी दूरी की थी. तो वहीं योनहाप समाचार एजेंसी ने इसको लेकर ये जानकारी नहीं दी कि मिसाइलें कितनी दूर तक गई.

ये भी पढ़ें-भारत को कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए विश्व बैंक ने इतने अरब डॉलर ऋण देने का किया ऐलान, पैदा होंगे रोजगार के अवसर 

हम बनाए हैं स्थिति पर नजर

जेसीएस ने मीडिया को बताया कि “हमारी सेना उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल डेटा को अमेरिका और जापानी अधिकारियों के साथ साझा करेगी, हम स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.” इससे पहले रविवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के सैन्य अभ्यास की निंदा करते हुए कहा था कि देश इसके खिलाफ आक्रामक और भारी जवाबी कार्रवाई करेगा.

शनिवार को ही समाप्त हुआ है संयुक्त अभ्यास

बता दें कि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान का संयुक्त अभ्यास शनिवार को समाप्त हुआ है. इसमें लड़ाकू जेट और युद्धपोत के साथ ही एक अमेरिकी विमानवाहक पोत भी शामिल था. मालूम हो कि इससे पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागे थे.

बता दें कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पिछले महीने प्योंगयांग में एक शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे. इसके बाद प्योंगयांग और मॉस्को के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को लेकर चिंताओं के बीच यह नवीनतम प्रक्षेपण किया गया. इस समझौते में यह वादा भी शामिल है कि यदि हमला होता है तो दोनों देश एक-दूसरे की सहायता करेंगे.

हवा में ही फटी मिसाइल

जहां एक ओर उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने कई मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है तो वहीं दक्षिण कोरिया ने इस दावे को धोखा करार देते हुए कहा है कि प्रक्षेपण विफल हो गया क्योंकि मिसाइल हवा में ही फट गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चीन-जापान की राह पर भारत! नथिंग के CEO बोले- मैन्युफैक्चरिंग तो बस शुरुआत है, R&D से बनेंगे ग्लोबल ब्रांड्स

Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई…

7 hours ago

CCTV फुटेज से खुली दान में चोरी की पोल! अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT को मिले 105 चोरी के सबूत

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया…

7 hours ago

Asian Games में भारत का जलवा: दूसरे दिन आए 6 मेडल, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को दो बार चटाई धूल

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर…

8 hours ago

IICC में आयोजित होगा ‘हिंदी मेरी जान 2026’ कवि सम्मेलन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय किए गए आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय दिल्ली में होने जा रहे 'हिंदी मेरी…

8 hours ago