अमिताभ बच्चन, लिलपुट उर्फ एमएम फारुकी
lilliput amitabh bachchan: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के सारे किरदारों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. एक किरदार दद्दा त्यागी का भी है. दद्दा त्यागी का किरदार एक्टर एम.एम फारूकी ने निभाया था, जो लिलिपुट के नाम से जाने जाते हैं. वो एक्टर होने के साथ-साथ कॉमेडियन और स्क्रिप्ट राइटर भी हैं. उन्होंने साल 1985 में फिल्म सागर से अरना एक्टिंग करियर शुरू किया था.
वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘बंटी और बबली’ में नजर आ चुके हैं. उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ और भी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला था, लेकिन वो फिल्में कभी बन ही नहीं पाईं. जिसकी वजह से सीनियर एक्टर लिलिपुट यानी एम एम फारुकी के मन में ऐसी बुरी सोच घर कर चुकी थी जिसका उन्होंने अब खुलासा किया है.
हाल में हुए इंटरव्यू में लिलिपुट के नाम से मशहूर एम एम फारुकी ने अपने सफरनामे पर बात की और साथ ही बताया कि क्यों वो खुद को मनहूस मानने लगे थे. लिलिपुट ने बताया कि एक के बाद एक लगातार अमिताभ बच्चन के साथ की उनकी फिल्में बंद हो रही थी. उन्हें लगने लगा था कि वो उनके लिए मनहूस हैं. इसका जिक्र उन्होंने बिग बी के सामने कर दिया था.
वहीं उन्हें सामने से उनके साथ फिल्म करने से मना भी कर दिया था. उन्होंने कहा, “मैं ताश खेल रहा था तभी मेरे पास सुभाष घई का कॉल आया था, जिन्होंने मुझे अपने ऑफिस मिलने बुलाया. मेरे पास उनके ऑफिस बांद्रा जाने के पैसे नहीं थे. वहां जो आदमी मेरे साथ ताश खेल रहा था, उसके पास गाड़ी थी, वो मुझे अपनी गाड़ी में लेकर गया.
लिलिपुट ने आगे बताया “सुभाष जी ने मुझसे कहा, ‘मैं एक फिल्म बना रहा हूं, ‘शेरबहादुर’ और उसमें अमिताभ बच्चन हीरो होंगे और तुम विलेन.’ लिलिपुट उस समय कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, पर सुभाष घई ने उनसे कहा, मेरी फिल्म से पहले आपकी कोई फिल्म रिलीज ना हो आपकी इमेज ना बने तो आप जो फिल्में कर रहे हैं वो छोड़नी होगी.
ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर की तबीयत हुई खराब, फिर भी किया ये काम, पोस्ट शेयर कर बोली- ‘मेरी तबीयत डाउन है लेकिन….’
लिलिपुट ने बताया मेरी क्या औकात थी कि मैं उन्हें ना करता. मैं कैसे उन्हें जाकर कुछ कह सकता था जिन्होंने फिल्म शूट की है कि उन्हें रिलीज मत करो. तो मैंने वो छोड़ दी जो मैंने साइन की थी. लेकिन फिर बाद में सुभाष घई की भी फिल्म बंद हो गई, क्योंकि अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी.
इसके बाद लिलिपुट ने बताया कि उन्हें बिग बी के साथ बाद में ‘आशियाना’ के नाम से एक फिल्म ऑफर हुई, वो भी नहीं बन सकी. बाद में उन्हें डायरेक्टर शाद ने ‘बंटी और बबली’ के लिए अप्रोच किया तो फिर उन्होंने शाद से कहा, “मैं मनहूस हूं. अमित जी के साथ मेरी फिल्म बनती नहीं हैं. तुम्हारी भी फिल्म नहीं बनेगी.”
इस पर शाद ने उन्हें कहा कि वो इस तरह की चीजों पर यकीन नहीं करते. फिल्म का काम आगे बढ़ा और इसमें लिलिपुट अमिताभ के साथ दिखे थे. जब लिलिपुट ने बंटी बबली की सक्सेस देखी तो उन्हें पहले अमिताभ के साथ काम ना कर पाने का अफसोस हुआ. उन्हें लगा कि अगर वो करते तो उनका करियर किसी और ही मोड़ पर होता.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…