दुनिया

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी,  प्रधानमंत्री ने लोगों को सुरक्षित जगह जाने की दी सलाह

तानाशाही रवैये को लेकर मशहूर उत्तर कोरिया ने एक बार फिर गुरुवार को एक के बाद एक कुल 20 से ज्यादा मिसाइल दागी है. ये मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जाकर गिरी है. मिसाइल लाँच के बाद जापान के प्रधानमंत्री ने उत्तरी प्रांत के निवासी को अलर्ट जारी करते हुए बंकरों में छिपने का आदेश दिया है.

उत्तर कोरिया ने लगातार दूसरे दिन जापान के ऊपर से मिसाइल दागी है. इसको लेकर जापान में अलर्ट जारी किया गया और लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई.

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव, जंग की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. उत्तर कोरिया के सैन्य शासक किम जोंग के आदेश पर बुधवार को दक्षिण कोरिया के विवादित समुद्री क्षेत्र में मिसाइल दागे जाने से कोरिया प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है.

तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब उत्तर कोरिया से दागी गई. बैलिस्टिक मिसाइल जापान के ऊपर से होते हुए प्रशांत महासागर की ओर बढ़ी. इसे देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने आपातकालीन अलर्ट जारी किया है.

नागरिकों को दिया बंकरों में छिपने का निर्देश

उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइलें दागे जाने के बाद जापान ने अपने कुछ इलाकों के नागरिकों को बंकरों में छिपने का निर्देश दिया है.

दक्षिण कोरिया ने दागीं तीन मिसाइलें

बुधवार को उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर 23 मिसाइलें दागी थीं. एक मिसाइल दक्षिण कोरियाई के समुद्री क्षेत्र के समीप गिरी थी. इसके जवाब में दक्षिण कोरिया ने भी अपने लड़ाकू विमानों से तीन मिसाइलें उत्तर कोरिया की ओर दागी.

दक्षिण कोरिया ने दिया जवाब

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक-योल ने कहा कि उत्तर कोरिया को इस हिमाकत की कीमत चुकानी होगी. दोनों देशों का विभाजन 1945 में शुरू हुआ था, उसके बाद पहली बार विवादित क्षेत्र में मिसाइल दागी गई. उत्तर कोरिया ने पहली बार एक ही दिन में इतनी मिसाइलें दागी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago