क्रिकेट का किंग विराट कोहली
टी20 2022 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. लंबे समय से खामोश उनके बल्ले ने फिर से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरु कर दी है. पाकिस्तान के खिलाफ बेेमिसाल 82 रनों के बाद नीदरलैंड्स और फिर आज एडिलेड के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक जमाकर किंग कोहली ने अपने बल्ले की चमक एक बार फिर बिखेर दी है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में किंग कोहली इस समय सभी बल्लेबाजों से आगे चल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी को छोड़ दें तो बाकी तीनों मुकाबलों में विराट कोहली का बल्ला जमकर बरसा है. और यह इक्तिफाख नहीं है कि जिन मैचों में कोहली ने बेहतरीन पारी खेली है उन मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है.
पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में कोहली की नाबाद 82 रनों की मैच जीताऊ पारी हो या फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ धमाकेदार 62 रनों की नॉक या फिर बुधवार को बांग्लादेश के सामने खेली गई 66 रनों की नाबाद पारी. इन सभी में उनकी स्ट्राइक रेट जबरजस्त रही जिनके आगे कोई भी बल्लेबाज नहीं टिकता है.
उन्होंने अब तक चार मुकाबलों मे 3 हॉफसेंचुरी के साथ 55 की औसत से 220 रन बनाए हैं. इन सभी पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 150 के करीब रहा है. वो इस विश्वकप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. इससे तो यही साबित होता है कि क्रिकेट का असली किंग तो एक ही है और वो है किंग कोहली.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…