प्रेमिका की पेचकस से हत्या (फोटो ट्विटर)
तेलंगाना के खम्मम जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि माता पिता भी ऐसी हरकत कर सकते है. जी हां एक माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे को मारने के लिए कथित तौर पर हत्यारों को सुपारी दे डाली. मीडिया रिपोर्ट की माने तो आरोपी माता पिता अपने शराबी और बेरोजगार बेटे के उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने कथित तौर पर एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को आठ लाख रुपये में अपने बेटे की हत्या के लिए हायर किया था.
आरोपी दंपती की पहचान क्षत्रिय राम सिंह और रानी बाई के रूप में की गई है. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि माता पिता ने कभी अपने बेटे के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई. मृतक युवक का नाम साई राम है जिसकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है. युवक की हत्या के आरोप में सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, कथित हत्यारों में से एक आरोपी फरार है.
मृतक युवक साई का शव 19 अक्तूबर को मिला था,उसका शव सूर्यापेट इलाके में फेंक गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की, जिससे उन्हें आरोपी दंपती तक पहुंचने में मदद मिली. उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि साई शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था. उसे हैदराबाद के एक पुनर्वास केंद्र में भेजा गया था, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…