दुनिया

पीएम मोदी के बयान से घबराया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक

पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) – शीर्ष सुरक्षा निकाय गुरुवार (24 अप्रैल) को अहम बैठक करेगी. यह घोषणा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई है. जिसमें कश्मीर में हुए हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए आक्रामक कदमों का आकलन किया जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इसमें एक व्यापक नीति तैयार की जाएगी.

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई. भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित इस हमले का करारा जवाब देते हुए 23 अप्रैल की देर शाम कई अहम फैसले लिए. सीमाएं बंद कर दीं, उच्चायोग में तैनात रक्षा सलाहकारों को पर्सोना नॉन ग्रेटा घोषित कर दिया और एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए इस्लामाबाद द्वारा सीमा पार आतंकवाद को कथित समर्थन दिए जाने के दावे के आधार पर सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा की.

पाकिस्तान खौफजदा है. उसे इन फैसलों से होने वाले नुकसान का अच्छा खासा अनुमान है. सीसीएस बैठक में लिए सख्त फैसलों के बाद भारत ने पाकिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है और नई दिल्ली में पाकिस्तानी प्रभारी को तलब किया है. पाक मीडिया भी मान रही है कि 23 अप्रैल को लिए गए फैसले में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) का निलंबन सबसे कठोर उपाय है. 1960 की संधि युद्धों और दशकों की शत्रुता के बावजूद कायम रही थी.

आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी: पीएम मोदी

वहीं बिहार के मधुबनी पहुंच पीएम मोदी ने कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी. अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी.

25 सालों बाद सबसे घातक हमला

आतंकी हमला कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में हुआ. यहां गर्मियों में हजारों पर्यटक आते हैं. बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 27 लोग मारे गए. इनमें नेपाल और यूएई के एक-एक व्यक्ति को छोड़कर सभी भारत के थे. यह वर्ष 2000 के बाद से इस क्षेत्र में नागरिकों पर सबसे घातक हमला था.

भारत ने सबसे तगड़ा झटका सिंधु जल संधि को लेकर दिया है. पाकिस्तान के लिए ये अप्रत्याशित है. क्योंकि इससे उसे सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा है. उसकी कृषि, बिजली जैसी जरूरतें इसी के कारण संभव हैं. 60 साल से ज्यादा साल तक युद्ध, संघर्ष और कूटनीतिक विफलताओं की आंच इस पर नहीं आई थी लेकिन पहलगाम में निहत्थे सैलानियों पर किए गए कायराना हमले ने हिंदुस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाने को मजबूर कर दिया.


ये भी पढ़ें: PM Modi In Bihar: पीएम मोदी ने भाषण से पहले पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, बोले- भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago